{"_id":"5f5a93258ebc3e61602150f7","slug":"date-of-entrance-examinations-announced-for-various-courses-in-amu-city-office-news-ali243494552","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाओं की तिथि घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाओं की तिथि घोषित
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) द्वारा अलीगढ़ तथा अन्य शहरों में आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षाओं की संशोधित तारीखों की घोषणा कर दी गई है। कोरोना को ध्यान में रखते हुए परीक्षाएं कड़े सुरक्षा उपायों के साथ आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में अमर उजाला ने पहले ही प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार सीनियर सेकेंडरी स्कूल (विज्ञान तथा डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग) की प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तथा सीनियर सेकेंडरी स्कूल (ह्यूमिनिटी एंड कामर्स) और एमबीए, एमबीए (इंटरनेशनल बिजनेस) एवं एमबीए (इस्लामिक बैंकिंग एंड फाइनेंस) की प्रवेश परीक्षा दोपहर तीन बजे से पांच बजे आयोजित की आएगी।
इसके अलावा बैचलर इन एजुकेशन में दाखिले के लिए परीक्षा दो नवंबर को दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। जबकि आठ नवंबर को बीएससी (आनर्स) तथा बीकॉम (ऑनर्स) के लिए प्रवेश परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि बीए (ऑनर्स) की प्रवेश परीक्षा इसी दिन दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित है।
विज्ञापन
बी आर्क (पेपर-2) के लिए प्रवेश परीक्षा नौ नवंबर 2020 को सुबह नौ बजे से शुरू होकर तीन घंटे के बाद दोपहर 12 बजे समाप्त होगी। जबकि बीटेक तथा बीआर्क (पेपर-1) की प्रवेश परीक्षा इसी दिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। बीएएलएलबी की प्रवेश परीक्षा 10 नवंबर को दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी।
स्कूलों की प्रवेश परीक्षा 23 अक्तूबर से
इसके अलावा एएमयू द्वारा संचालित विभिन्न स्कूलों के कक्षा छह तथा नौवीं के लिए प्रवेश परीक्षा क्रमश: 23 तथा 27 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित की गई है।
कोराना के चलतेे परीक्षा केंद्रों की संख्या में वृद्धि की गई है। बुखार से पीड़ित छात्रों के लिए आइसोलेशन रूम तथा तापमान की निगरानी के लिए विशेष उपाय किए गए हैं। सभी को मास्क पहनने की सलाह दी गई है। सामाजिक दूरी बनाए रखने का सख्ती से पालन किया जाएगा।
- मुजीब उल्लाह जुबेरी, परीक्षा नियंत्रक, एएमयू