{"_id":"576af36a4f1c1bb46cb4808e","slug":"danish-became-the-champion-in-shooting","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटिंग में दानिश बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटिंग में दानिश बने चैंपियन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
शूटिंग में दानिश बने चैंपियन
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम रामघाट रोड में अंतररष्ट्रीय ज्यूरी कर्नल जसवंत सिंह शूटिंग चैंपियनशिप में दानिश अहमद ने कड़े मुकाबले में 20 वर्षीय युवा अनुपम शर्मा को मात्र 0.8 अंक के अंतर से पराजित कर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। दीपक कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
जनपद के इतिहास में पहली बार आयोजित हुई एयर पिस्टल निशानेबाजी प्रतियोगिता में क्वालीफाइंग राउंड के बाद आठ खिलाड़ी फाइनल खेले। इनमें लुबना शफीक, रश्मि, यशासा शर्मा, अनुपम शर्मा, शिवम, दीपक व दानिश अहमद शामिल थे। फाइनल के विजेता रहे दानिश अहमद एवं 12 वर्षीय यशासा शर्मा ने अपने प्रदर्शन से सभी को चमत्कृत कर दिया। इससे पूर्व चैंपियनशिप का उद्घाटन जिला क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने कियाि।
मुख्य अतिथि इं.राजीव शर्मा ने कर्नल के चित्र पर माल्यार्पण किया। लक्ष्य इंस्टीट्यूट आफ शूटिंग एंड स्पोर्ट्स के वेद प्रकाश ने बताया कि एयर पिस्टल महिला सीनियर वर्ग में लुबना शफीक प्रथम, रश्मि द्वितीय एवं ललिता गुप्ता तृतीय स्थान पर रही। एयर पिस्टल जूनियर वोमैन में यशासा शर्मा प्रथम, रिदम शर्मा द्वितीय एवं राधा वर्मा तृतीय रहीं। एयर पिस्टल जूनियर पुरुष वर्ग में प्रथम निशांत, द्वितीयललित, एयर राइफल सब जूनियर
विज्ञापन
वर्ग में प्रथम सिफवत व द्वितीयअतिति चौहान एवं निभि चौहान तृतीय रहे। एयर राइफल सीनियर वर्ग में पुष्पलता प्रथम, जूनियर वर्ग में दीपक प्रथम, प्रबल प्रताप सिंह द्वितीय एवं बिशन राघव तृतीय रहे। पुरस्कार वितरण बाद में होगा।