फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Danger of malaria and dengue due to waterlogging under water tank

अलीगढ़ : पानी की टंकी के नीचे जलभराव से मलेरिया व डेंगू का खतरा

Mon, 21 Mar 2022 02:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Danger of malaria and dengue due to waterlogging under water tank
शाहजमाल क्षेत्र में नगर निगम की पानी टंकी के नीचे जलभराव से मलेरिया एवं डेंगू सहित अन्य संक्रामक रोग फैलने का खतरा है। पिछले साल इस क्षेत्र में संक्रामक रोगों का प्रकोप रहा था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने रविवार को शाहजमाल क्षेत्र का दौरा किया। क्षेत्र में नगर निगम की पानी की दो टंकी हैं और दोनों के नीचे जलभराव हो रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ ने पंप ऑपरेटर शमशाद एवं साबिर से बातचीत की। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि पानी की टंकी के नीचे जलभराव के कारण मच्छर और डेंगू का लार्वा पनपता है, जिसका निदान अभी तक नहीं किया गया। पिछले साल यहां संक्रामक रोगों का प्रकोप रहा था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जिला मलेरिया अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वह मच्छर जनित परिस्थितियों को समाप्त करने के लिए नगर निगम को अवगत कराएं ताकि मलेरिया एवं डेंगू जैसी बीमारियों से निजात मिल सके। सीएमओ ने स्टेशन पर लगाए गए कोविड बूथ का निरीक्षण किया और सैंपलिंग बढ़ाने का निर्देश दिया। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने कहा कि वह अधिकारी एवं कर्मचारियों को शाहजमाल क्षेत्र स्थित पानी की टंकी का निरीक्षण करने के भेज रहे हैं। जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed