फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Damad beat up sasur after locking him in a room

Aligarh News: दामादों ने ससुर को कमरे में बंद कर पीटा, जान बचाकर किसी तरह पहुंचा थाने, दी तहरीर

Sat, 14 Mar 2026 06:23 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 14 Mar 2026 06:23 PM IST
सार

बेटियां फोन कर ससुराल पक्ष द्वारा उत्पीड़न किए जाने की शिकायत कर रही थीं। इसी बात को लेकर ससुर बेटी के घर पहुंचे। दोनों दामादों ने ससुर को कमरे में बंद कर लिया और पीटा।

विज्ञापन
Damad beat up sasur after locking him in a room
पीड़ित ससुर इरशाद खां - फोटो : संवाद

विस्तार

पिलखना में घरेलू विवाद सुलझाने आए एक ससुर को दो दामादों ने पीट दिया। पीड़ित किसी तरह जान बचाकर थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। 

विज्ञापन


थाना हरदुआगंज क्षेत्र के गांव सिल्ला बिसावनपुर निवासी इरशाद खां ने पुलिस को बताया कि उनकी दो पुत्रियों का निकाह करीब सात वर्ष पहले पिलखना निवासी दो सगे भाइयों के साथ हुआ था। पिछले कई दिनों से उनकी बेटियां फोन कर ससुराल पक्ष द्वारा उत्पीड़न किए जाने की शिकायत कर रही थीं। इसी बात को लेकर वह 14 मार्च को बेटी के घर पिलखना पहुंचे थे। 
विज्ञापन


आरोप है कि वहां पहुंचते ही दोनों दामाद अचानक आक्रामक हो गए और अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर उन्हें एक कमरे में बंद कर लिया और पीटा। थाना पुलिस का कहना है कि पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed