{"_id":"65f208b27a9dc5624c0709df","slug":"dairy-operators-complained-about-the-milk-buying-company-aligarh-news-c-2-ali1011-348246-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: डेयरी संचालकों ने की दूध खरीदने वाली कंपनी की शिकायत, कार्यवाही की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: डेयरी संचालकों ने की दूध खरीदने वाली कंपनी की शिकायत, कार्यवाही की मांग
Thu, 14 Mar 2024 01:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:42 AM IST
सार
चौधाना सहित कई गांवों से दूध खरीदकर सहज डेयरी को बेचते है। आरोप है कि सहज डेयरी के अधिकारी दूध का भुगतान नही कर रहे है। साथ ही रुपयों के बदले घी व खल दे रहे हैं, जिसे किसान लेने से मना कर रहे हैं।
विज्ञापन
दूधिया
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेयरी संचालकों के माध्यम से किसानों से दूध खरीदकर कंपनी के अधिकारी अब भुगतान नही कर रहे है। 13 बुधवार को डेयरी संचालकों ने खैर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन
चौधाना निवासी रामगोपाल, पवन कुमार, अरूण शर्मा, हरीश कुमार, देवकीनंद, मुरारी लाल, ओमवीर सिंह, मोहिनी आदि चौधाना सहित कई गांवों से दूध खरीदकर सहज डेयरी को बेचते है। आरोप है कि सहज डेयरी के अधिकारी दूध का भुगतान नही कर रहे है। साथ ही रुपयों के बदले घी व खल दे रहे हैं, जिसे किसान लेने से मना कर रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसी स्थिति में किसान प्रतिदिन हंगामा कर रहे है। जिससे किसी भी दिन कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। 13 बुधवार को डेयरी संचालकों ने खैर पुलिस से शिकायत की। मामले में अपराध निरीक्षक अनुज कुमार शर्मा ने डेयरी के अधिकारियों से वार्ता कर 15 मार्च को बुलाया है। कहा कि संचालकों की समस्या का जल्द ही समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन