{"_id":"654e815c78d2bba8de015497","slug":"dados-youth-dies-in-road-accident-in-bhopal-aligarh-news-c-297-1-ddu1001-269-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ट्रक ने टेंपो में मारी टक्कर, भोपाल में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ट्रक ने टेंपो में मारी टक्कर, भोपाल में युवक की मौत
Sat, 11 Nov 2023 12:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:45 AM IST
सार
गांव हैबतपुर कोटरा के मजरा नगला मुस्लिम निवासी युवक भोपाल में रहकर मजदूरी करता था। टेंपो में जाते समय एक ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
आलम
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
गांव हैबतपुर कोटरा के मजरा नगला मुस्लिम निवासी 22 वर्षीय आलम पुत्र सियाद खां मध्य प्रदेश राज्य के जनपद भोपाल में मजदूरी कार्य करता था। बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे टेंपो में सवार होकर मजदूरी कार्य के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
रास्ते में सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। जिससे टेंपो में सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन