{"_id":"67452b7dffc4e813c60247d6","slug":"dados-youth-dies-in-bulandshahr-road-accident-aligarh-news-c-297-1-ddu1001-100830-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, दादों के युवक की बुलंदशहर में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, दादों के युवक की बुलंदशहर में मौत
Tue, 26 Nov 2024 07:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:29 AM IST
सार
अशोक कुमार दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। वह अपने गांव वापस आ रहा था। पहासू के गांव अल्ली पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक अशोक कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
ग्राम पंचायत कासिमपुर खुशीपुरा के माजरा कासिमपुर निवासी बाइक सवार युवक को पहासू के पास एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
गांव निवासी अशोक कुमार (26) पुत्र प्यारेलाल दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। 24 नवंबर को वह अपने गांव वापस आ रहा था। जिला बुलंदशहर की कोतवाली पहासू क्षेत्र के गांव अल्ली पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क किनारे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजन पोस्टमार्टम हाउस के लिए रवाना हो गए। सोमवार को युवक का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित एक बेटे को रोते बिलखते छोड़ गया। अंतिम संस्कार में सीटू यादव, अर्जुन यादव, केशपाल, बड्डे प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन