फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   cyber fraud from army's wife

फौजी की पत्नी से साढ़े चार लाख रुपये का साइबर फ्रॉड, रडार पर एक युवती

Wed, 06 Jan 2021 01:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 06 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
cyber fraud from army's wife
Cyber Crime - फोटो : Social Media
महानगर के बन्नादेवी इलाके की एक महिला के साथ करीब साढ़े चार लाख रुपये के साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर साइबर सेल द्वारा की गई जांच में सामने आया है कि महिला की एक परिचित युवती द्वारा यह फ्रॉड मैरिस रोड के एक साइबर कैफे के कम्प्यूटर से अंजाम दिया गया। पुलिस को शक है कि इस खेल में युवती के साथ अन्य कुछ लोग भी हो सकते हैं। फिलहाल मामले की गोपनीय तरीके से जांच जारी है।
विज्ञापन


बन्नादेवी इलाके के रहने वाले एक फौजी की पत्नी ने पिछले दिनों पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी कि उसके खाते से कई बार में करीब साढ़े चार लाख रुपये निकाले गए हैं। अधिकारियों ने इस मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी। साइबर सेल ने महिला के एटीएम कार्ड व बैंक खाते का ब्योरा लिया तो उनकी रडार में मैरिस रोड का एक साइबर कैफे आया। यहां जाकर पता किया तो जानकारी मिली कि एक युवती द्वारा इस खेल को अंजाम दिया गया है। इस लड़की की शिनाख्त महिला से कराई तो वह उसकी परिचित के तौर पर सामने आई है।
विज्ञापन


पुलिस ने अंदेशा जाहिर किया है कि किसी प्रकार से महिला के एटीएम कार्ड की जानकारी युवती द्वारा चुराई गई है। उसके बाद उसने साइबर कैफे के कम्प्यूटर से उसका बैंक खाता हैक करके अपने पेटीएम वॉलेट में रकम ट्रांसफर की है। लड़की पुलिस की रडार पर है। पुलिस के मुताबिक लड़की के साथ कुछ अन्य लोग भी इस फ्रॉड में शामिल हैं। उन सभी की तलाश जारी है। जैसे ही उनकी तलाश कर पुख्ता सुबूत जुटा लिए जाएंगे। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। एसपी क्राइम डॉ.अरविंद के अनुसार जांच पूरी होने पर ही कुछ बताया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


माल मंगाकर कर ली 38 हजार रुपये की ठगी

महानगर के सासनीगेट थाना क्षेत्र के आगरा रोड निवासी व्यापारी विवेक भानु से एक व्यापारी ने 21 सितंबर 2020 को माल मंगवा लिया। सामान पहुंचाने गए कर्मचारी को यूटीआर नंबर भी दे दिया औ कहा कि 38 हजार रुपए आपके खाते में डाल दिए हैं। बाद में पता चला कि उनके खाते में रुपये नहीं पहुंचे हैं। इस मामले में शिकायत पर धमकी दी गई, जिसके आधार पर पुलिस से शिकायत की गई है। एसपी क्राइम डॉ. अरविंद कुमार ने मामले में मुकदमे के निर्देश सासनी गेट पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed