{"_id":"0e60d0be545f06ec2ae5a2f9d2166cfc","slug":"current-cooler-came-in-innocent-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूलर में आया करंट मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूलर में आया करंट मासूम की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़
Updated Mon, 08 Jun 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के मोहल्ला ऊंचान में कूलर में करंट आने से मासूम की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिवार में इकलौते से बच्चे की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
कस्बे के मोहल्ला ऊंचान निवासी विनोद कुमार दिल्ली की एक प्राइवेट बैंक में नौकरी करते हैं। पत्नी सोनम देवी और डेढ़ साल का बेटा मोहित भी साथ ही रहते हैं। जबकि विनोद के पिता विजयपाल सिंह और मां मुन्नी देवी कस्बे में ही रहते हैं। कुछ दिन पहले मुन्नी देवी की तबियत खराब हो गई थी। सो एक पखवाड़ा पूर्व विनोद ने मां की देखभाल के लिए सोनम को यहां भेज दिया था। सोनम साथ में बेटा मोहित को भी लेकर आई थी।
विजयपाल सिंह के घर में कूलर रखा था जो काफी समय से बंद था। रविवार को गर्मी अधिक होने के कारण विजयपाल सिंह ने कूलर कमरे के बाहर खिड़की पर लगाकर चालू कर दिया। दोपहर करीब 3 बजे मोहित खेलता हुआ कमरे बाहर आ गया। उसने जैसे ही कूलर को छुआ मोहित का करंट लग गया। कूलर से मोहित चिपका रह गया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद मां ने बाहर निकल कर देखा तो उसके होश उड़ गए। बिजली के तार निकाल कर बच्चे को कूलर से अलग किया और आनन फानन सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत को लेकर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों को सांत्वना देने वालों को तांता लगा हुआ है।