फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Curb crimes taking place in trains: M Suresh

ट्रेन में होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाएं : एम सुरेश

Wed, 01 May 2024 03:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Curb crimes taking place in trains: M Suresh
मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल प्रयागराज एम सुरेश ने रेल सफर के दौरान होने वाले अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, चेन पुलिंग की घटनाओं में कमी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मंगलवार को आरपीएफ पोस्ट, क्राइम विंग, एसआईबी विंग, डॉग स्क्वायड सहित स्टेशन का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा। उन्होंने अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिए कि वे हरेक छोटे-बड़ी घटना पर नजर रखें।
विज्ञापन




मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने सुरक्षा सम्मेलन में आरपीएफ के सदस्यों को ड्यूटी संबंधी निर्देश दिए। स्वास्थ्य का ध्यान रखने एवं ड्यूटी के दौरान स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों एवं प्लेटफार्म पर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने को कहा। उनके बैग की चेकिंग करने, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कैश, मादक पदार्थ एवं संवेदनशील वस्तु पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



उन्होंने कर्मचारियों से विभागीय एवं निजी समस्याओं की जानकारी ली। सहायक सुरक्षा आयुक्त गुलजार सिंह, अलीगढ़ पोस्ट कमांडर राजीव वर्मा, निरीक्षक क्राइम विंग विकास पंचोली, एसआईबी के निरीक्षक एनके तिवारी समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed