फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CTET exam will be held under tight security at 25 centers

Aligarh: 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में होगी सीटीईटी की परीक्षा, करीब 25 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल

Sat, 06 Jul 2024 11:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 06 Jul 2024 11:02 PM IST
सार

परीक्षा के दौरान सतर्कता बरती जाएगी। नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 27 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। भीड़ को देखते हुए रेलवे व रोडवेज विभाग को अतिरिक्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि आवागमन में कोई समस्या न हो।

विज्ञापन
CTET exam will be held under tight security at 25 centers
परीक्षा प्रतीकात्मक - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ शहर के 25 परीक्षा केंद्रों पर 7 जुलाई को कड़ी सुरक्षा के मध्य सीटीईटी की परीक्षा होगी। दो पालियों में होने वाली सीटीईटी परीक्षा में करीब 25 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। 

विज्ञापन


हाथरस में भगदड़ में 121 लोगों की मौत की घटना के बाद पहली बार हो रही इतनी बड़ी परीक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासनिक स्तर से सुरक्षा के खासे इंतजाम किए गए हैं। एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट एवं एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि परीक्षा के दौरान सतर्कता बरती जाएगी। नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 27 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। भीड़ को देखते हुए रेलवे व रोडवेज विभाग को अतिरिक्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि आवागमन में कोई समस्या न हो। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। शहर के प्रमुख चौराहों में यातायात पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। सभी थाना प्रभारी व क्षेत्राधिकारी लगातार भ्रमणशील रहेंगे।
विज्ञापन


इंतजाम
-सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती 
-रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर भीड़ को लेकर रहेगी सतर्कता 
-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की लगाई गई ड्यूटी 

परीक्षार्थी रखें ध्यान  
-परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले प्रवेश पत्र, परीक्षा के दस्तावेज, लेखन सामग्री साथ ले जाएं 
-जाम से बचने के लिए घर से परीक्षा समय से करीब एक घंटे पहले ही निकलें 
-परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए सबसे कम समय वाले मार्ग का ही चयन करें 

शहर में जाम के स्थल
आगरा रोड, सासनीगेट, खिरनीगेट, दुबे का पड़ाव, गांधीपार्क चौराहा, मीनाक्षी पुल, रामघाट रोड, टीकाराम महाविद्यालय, किशनपुर तिराहा, एडीए कार्यालय, क्वार्सी चौराहा, रामलीला मैदान, नौरंगाबाद पुल, एटा चुंगी, सारसौल चौराहा, रसलगंज चौराहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed