फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   father of the son lodged a complaint in the police station

रोते हुए बुजुर्ग पिता बोले:  साहब बचा लो, मेरा बेटा कर सकता है मेरी हत्या, मेरे बेटे से मेरी जान बचाओ

Fri, 02 May 2025 01:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 02 May 2025 01:08 AM IST
सार

पिता ने बेटे के खिलाफ तहरीर देकर रोते हुए कहा कि साहब मैं अपने बेटे से बहुत दुखी हूं, कहीं मेरा बेटा मेरी हत्या न कर दे, मेरे बेटे से मेरी जान बचाओ..।

विज्ञापन
father of the son lodged a complaint in the police station
बुजुर्ग लक्ष्मण सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में थाना गंगीरी क्षेत्र के बूढागांव निवासी बुजुर्ग लक्ष्मण सिंह पुत्र मोहनलाल ने पुलिस को बताया है कि 30 अप्रैल की रात उनके बेटे ने उन्हें पीट दिया। 1 मई को थाने पहुंचे लक्ष्मण सिंह ने बेटे के खिलाफ तहरीर देकर रोते हुए कहा कि साहब मैं अपने बेटे से बहुत दुखी हूं, कहीं मेरा बेटा मेरी हत्या न कर दे, मेरे बेटे से मेरी जान बचाओ..। उनकी यह बात सुनकर गंगीरी थाने के एसओ सुमित गोस्वामी ने बेटे को पकड़ने के लिए एक टीम को भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बुजुर्ग ने बताया कि उनसे सोने-चांदी की मांग करते हुए बेटे ने उनको बहुत मारा है। पहले भी बेटा दो बार उन्हें बुरी तरह से पीट चुका है। बुजुर्ग ने कहा कि घोड़ा तांगा चला कर किसी तरह से वे अपना पेट भरते थे। अब वो घोड़ा और तांगा भी बेटे ने छीन लिया है। ऐसे में बेटे के लिए कहां से रुपये लाएं।
विज्ञापन


बुजुर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में आशंका जताई है कि उनका बेटा पैसों के लिए उनकी हत्या कर सकता है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बुजुर्ग ने थाने में दी शिकायत में यह भी कहा है कि वे पहले भी दो बार थाने में इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed