{"_id":"67e13d937a4cc3a9be0edae7","slug":"crpf-jawan-died-during-treatment-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: उपचार के दौरान सीआरपीएफ जवान की मौत, सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: उपचार के दौरान सीआरपीएफ जवान की मौत, सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
Mon, 24 Mar 2025 04:40 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 24 Mar 2025 04:40 PM IST
सार
सीआरपीएफ जवान राजकुमार गाजियाबाद के यशोदा हॉस्पिटल में भर्ती थे। 23 मार्च को उनका निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर खैर के गांव भानेरा पहुंचा, जहां सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
सीआरपीएफ जवान राजकुमार
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खैर के गांव भानेरा निवासी 51 वर्षीय राजुकमार पुत्र सरनाम सिंह की लंबी बीमारी के उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव में शव पहुंचते ही हाहाकार मच गया। सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
राजकुमार को 1994 में दिल्ली सीआरपीएफ में पहली तैनाती मिली थी। स्थानांतरणों के बाद वह दिल्ली में ही वाटर कैरियर सिपाही के पद पर तैनात थे। राजकुमार पिछले एक साल से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे और गाजियाबाद के यशोदा हॉस्पिटल में भर्ती थे। 23 मार्च की रात को उपचार के दौरान राजकुमार ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकुमार अपने परिवार में पांच भाइयों में तीसरे नंबर के थे। वह अपने पीछे दो शादीशुदा बेट, एक गैर शादीशुद, एक बेटा और पत्नी को रोता-बिलखता छोड़ गया। उनके पुत्र विवेक ने मुखग्नि देकर सैनिक सम्मान से पिता का अंतिम संस्कार किया।