फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Crowd in city's markets

शहर के बाजारों में भीड़... लोग बेफ्रिक होकर घूमे

Tue, 20 Apr 2021 01:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Crowd in city's markets
सराफा बाजार में लगा जाम। - फोटो : CITY OFFICE
जिले में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक हो चुकी है। संक्रमण का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। शासन-प्रशासन लगातार कोरोना नियमों के प्रति लोगों को जागरूक कर रहा है। मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन सख्ती कर रहा है। इसके बावजूद लोग कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। आलम यह है कि शहर की सड़कों पर लोग बेफिक्र होकर घूम रहे हैं, उन्हें न तो कोरोना का डर है और न ही पुलिस प्रशासन की सख्ती का। कोरोना कर्फ्यू के बाद सोमवार को शहर के बाजार खुले तो वहां भीड़ टूट पड़ी।
विज्ञापन

रेलवे रोड बाजार हो या फिर महावीर गंज और सराफा बाजार हो। भीड़ ऐसी थी कि सड़क पर जाम जैसी स्थिति थी। सामाजिक दूरी के नियम की भी धज्जियां उड़ती दिखीं। इसके अलावा, कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्रों की जांच के लिए पहुंचे लोगों की लंबी कतार दिखी। आलम ये था कि लोग बच्चों को गोद में लेकर लाइन में लगे थे। जबकि यहां पर जिले के आला अधिकारी बैठते हैं, उन पर नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी है। वहीं, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों पर भी कोविड नियम टूटते दिखे। जबकि एक निजी क्लीनिक के बाहर भी मरीजों की भीड़ रही।

रामघाट रोड स्थित मिनाक्षी पुल के पास एक प्राइवेट क्लीनिक पर लगी मरीजों की भीड़।

रामघाट रोड स्थित मिनाक्षी पुल के पास एक प्राइवेट क्लीनिक पर लगी मरीजों की भीड़।- फोटो : CITY OFFICE

रेलवे रोड बाजार में खरीदारी करने के लिए उमड़ी भीड़।

रेलवे रोड बाजार में खरीदारी करने के लिए उमड़ी भीड़।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed