फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Crores spent on cow protection, yet destitute

अलीगढ़ः गोवंश संरक्षण पर करोड़ों खर्च, फिर भी निराश्रित 

Fri, 15 Apr 2022 01:00 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 15 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की प्राथमिकता में गोवंश संरक्षण है। गोवंश संरक्षण के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं, फिर भी जिले में गोवंश निराश्रित घूम रहे हैं। हालांकि हरेक तहसील में एक-एक गो संरक्षण केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। एक केंद्र में करीब दो हजार गोवंश का संरक्षण हो सकेगा। अतरौली व गभाना तहसील में गोवंश संरक्षण केंद्र संचालित हो रहे हैं। 
विज्ञापन



जिला स्तर पर सरकार ने गो संरक्षण केंद्र बनाने का फैसला लिया था। इसमें गभाना के नगला ओगर राजू में पहला गो संरक्षण केंद्र बनाया गया है। यहां निराश्रित गोवंश को रखा जा रहा है। अतरौली के नवीपुर में दूसरे गो संरक्षण केंद्र का निर्माण जारी है। खैर तहसील के गांव पालर, इगलास के गांव बड़ा बुजुर्ग व कोल के गांव नहरा में भी गोवंश संरक्षण केंद्र बनाने के लिए पांच-पांच एकड़ भूमि चिन्हित कर ली गई है। वृहद गो संरक्षण केंद्र का निर्माण मनरेगा, ग्राम पंचायत की संचित निधि, वित्त आयोग निधि आदि से किया जा सकेगा। 
विज्ञापन




मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीबी सिंह ने बताया कि जिले में 180 गो आश्रय स्थल बनाए गए हैं। यहां करीब 28 हजार से अधिक गोवंश संरक्षित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि शहरी, स्थानीय निकाय, ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम में अस्थायी गोवंश आश्रय स्थलों की स्थापना एवं संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से गोवंश के भरण पोषण के लिए अब तक 25 करोड़ से अधिक का बजट आवंटित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed