{"_id":"623cc99cb13c9251d2249894","slug":"crores-of-rupees-electrical-products-sold-in-a-week-aligarh-news-ali2877610122","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : एक हफ्ते में बिक गए करोड़ों रपये के इलेक्ट्रिकल उत्पाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : एक हफ्ते में बिक गए करोड़ों रपये के इलेक्ट्रिकल उत्पाद
विज्ञापन
मामू भांजा मार्केट में दुकान पर महिला को एसी दिखाता कर्मचारी।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिषेक तायल
मार्च में पारा 37 डिग्री के पार जाते ही लोगों को गर्मी सताने लगी। इससे एक सप्ताह में शहर के इलेक्ट्रिकल कारोबारियों के पास से करोड़ों रुपये के इलेक्ट्रिक उत्पाद बिक गए हैं। इनमें कूलर, एसी, पंखों समेत वाशिंग मशीन भी शामिल हैं। एक हफ्ते में करीब एक हजार एसी व सात हजार फ्रिज बिक चुके हैं। आने वाले दिनों में बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है।
कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि होने से कंपनियों ने इलेक्ट्रिकल उत्पादों के दामों में भी 10 से 15 प्रतिशत का इजाफा किया है, हालांकि व्यापारी अभी पुराने दामों पर ही माल बेच रहे हैं। पिछले साल की तुलना में व्यापार में करीब 40 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। बृहस्पतिवार को शहर के इलेक्ट्रिक बाजार मामू भांजा, ढपरा रोड, सेंटर प्वाइंट आदि पर ग्राहकों की भीड़ रही। व्यापारियों के अनुसार यूक्रेन-रूस युद्ध के चलते कॉपर, एल्यूमीनियम, लोहा आदि मेटल के दामों में तेजी आई है। इससे कंपनियों ने तमाम उत्पादों पर 10 से 15 प्रतिशत तक दाम बढ़ा दिए हैं। एसी पर हजार से 15 सौ रुपये, फ्रिज पर 15 सौ से 2 हजार रुपये, वाशिंग मशीन पर हजार से 15 सौ रुपये, कूलर पर 500 से हजार रुपये, पंखों पर 100 से 200 रुपये, एलईडी पर 1 हजार से 15 सौ रुपये बढ़ गए हैं। वैसे दो साल से लॉकडाउन के चलते व्यापारियों पर स्टॉक रखा है, इसलिए अभी वह पुराने दामों पर ही माल बेच रहे हैं। बाजार में नया स्टॉक आ गया है, जिससे दो चार दिनों में बढ़े दाम वाला नया माल बिकना शुरू हो जाएगा।
एक हफ्ते में बिके एक हजार एसी
अलीगढ़ व्यापार मंडल अध्यक्ष मास्टर ओम प्रकाश ने बताया कि बीते एक हफ्ते में शहर में एक हजार एसी, सात हजार फ्रिज, बीस हजार कूलर बिक चुके हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही इसकी सेल भी बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि इस बार बाजार ने ऑनलाइन बाजार को टक्कर दी है। रूस यूक्रेन युद्ध के चलते ऑनलाइन सामान महंगा बिक रहा है, जबकि घरेलू बाजार में उत्पादों के दाम कम हैं। कई व्यापारियों ने सेल लगा रखी है।
विज्ञापन
उत्पाद दाम
साधारण एसी 30,500 रुपये से शुरू
इनवर्टर एसी 34,500 रुपये से शुरू
फ्रिज 12000 रुपये से शुरू
वाशिंग मशीन 8500 रुपये से शुरू
कूलर 3500 रुपये से शुरू
पंखा 1000 रुपये से शुरू
एलईडी 14000 रुपये से शुरू
1- इस बार सेल अच्छी है। अभी पुराने दामों पर ही इलेक्ट्रिक का सामान बेचा जा रहा है। एसी, फ्रिज, कूलर की काफी मांग है। एक दिन में लगभग 200 एसी बिक रहे हैं। घरेलू बाजार में ऑनलाइन से सस्ता बिक रहा है।
-मास्टर ओमप्रकाश, अध्यक्ष, अलीगढ़ व्यापार मंडल
2- गर्मी मार्च में ही शुरू हो गई है। इसलिए इलेक्ट्रिक उत्पादों की बिक्री अच्छी है। यूक्रेन-रूस युद्ध की वजह से कच्चा माल महंगा हो गया है। सभी उत्पादों पर कंपनियों ने 15 प्रतिशत तक का इजाफा कर दिया है।
- विनोद पीएल, संयुक्त महामंत्री इलेक्ट्रिकल्स एसोसिएशन