फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A university should not become a military cantonment: Amina

यूनिवर्सिटी नहीं बननी चाहिए छावनी : आमिना

Fri, 30 Oct 2026 02:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
A university should not become a military cantonment: Amina
आमिना। - फोटो : samvad
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर नामांकन दाखिल करने वाली आमिना इरशाद ने कहा कि यूनिवर्सिटी को छावनी नहीं बनना चाहिए। छात्रों के मन में पुलिस के डंडे का खौफ बिल्कुल नहीं होना चाहिए। जब तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में आगे नहीं बढ़ेंगे, तब तक तरक्की संभव नहीं है।
विज्ञापन


आमिना इरशाद एएमयू छात्रसंघ के इतिहास में अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने वाली तीसरी छात्रा हैं। अर्थशास्त्र विभाग की चौथे वर्ष की शोध छात्रा आमिना ने कहा कि यदि वह अध्यक्ष चुनी जाती हैं तो छात्राओं के लिए सुरक्षित कैंपस और सभी के लिए प्लेसमेंट की सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल होगा।
विज्ञापन


लखनऊ से एएमयू तक का सफर
मूल रूप से लखनऊ की रहने वालीं आमिना इरशाद ने बरेली के एयरफोर्स सीनियर सेकंडरी स्कूल से 12वीं करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली से बीकॉम ऑनर्स किया। उन्होंने एएमयू से अर्थशास्त्र में एमए और जामिया से सोशल एक्सक्लूजन एंड इन्क्लूसिव पॉलिसी में भी एमए किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शिक्षक को बताया सर्विस प्रोवाइडर
एएमयू छात्रसंघ चुनाव के बीच अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अब्दुल वहीद का एक शिक्षक को लेकर दिया गया बयान चर्चा में आ गया है। उन्होंने एक शिक्षक से कहा कि वह सर्विस प्रोवाइडर हैं और उनकी नियुक्ति विद्यार्थियों के लिए ही की गई है। इस बयान के बाद यूनियन हॉल स्थित चुनाव कार्यालय में छात्रों की नाराजगी भी देखने को मिली।



उपाध्यक्ष प्रत्याशी नशरा का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड
छात्रसंघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद की उम्मीदवार नशरा नईम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के सस्पेंड होने का दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके अकाउंट के लिए मेटा को 500-600 बार रिपोर्ट किया गया, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई। नशरा नईम ने कहा कि इस कार्रवाई से उनका जज्बा टूटने वाला नहीं है। वह अपने इरादे पर कायम हैं।



यूनियन हॉल में छात्राओं ने किया प्रदर्शन
बृहस्पतिवार को यूनियन हॉल स्थित चुनाव कार्यालय में छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। इनका आरोप था कि बेगम अजीजुनिसा हॉल और इंदिरा गांधी हॉल में रहने वालीं स्नातक चतुर्थ वर्ष की छात्राओं को कैंपस में मतदान का अधिकार नहीं मिला है। इसके विरोध में चुनाव कार्यालय में मुर्दाबाद के नारे लगाए।


छात्राएं धरने पर बैठ गईं और कैंपस में ही मतदान कराने की मांग उठाई। यासिर फहद ने बताया कि छात्राओं का सवाल है कि जब वे वीमेंस कॉलेज की छात्राएं नहीं हैं, तो उन्हें वहां मतदान करने का अधिकार किस नियम के तहत दिया जा सकता है? छात्राओं का मानना है कि जब वे यूनिवर्सिटी कैंपस में पढ़ती हैं और यहीं के हॉल में रहती हैं, तो उन्हें कैंपस में ही वोट डालने का अधिकार मिलना चाहिए। इसी मांग को लेकर छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed