फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Crops are not being sold during the day and land is being written off at night: Rakesh Tikait

फसलें दिन में नहीं बिक पा रहीं और जमीन रात में लिखी जा रहीं : राकेश टिकैत

Wed, 08 Nov 2023 01:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Crops are not being sold during the day and land is being written off at night: Rakesh Tikait
पिसावा में आयोजित महापंचायत को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत।  संवाद - फोटो : Samvad
कस्बा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप मैदान में मंगलवार को भाकियू के बैनर तले किसान महापंचायत हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि देश की स्थिति खराब है। खेती की जमीन को सस्ते में खरीद कर उसे व्यावसायिक बनाकर अधिक दामों में बेचकर किसानों को लूटा जा रहा है। फसलें दिन के उजाले में नहीं बिक पा रही हैं, जमीन रात के अंधेरे में बिक रही हैं। इसलिए किसानों को संगठित होकर लड़ना होगा।
विज्ञापन




टिकैत ने कहा कि अगर तीन काले कानून लागू हो जाते तो यहां की स्थिति बिहार जैसी हो जाती। सरकार, अधिकारियों और व्यापारियों के बीच गठबंधन है। केसीसी को बढ़ावा देकर जमीन गिरवी रखी जा रही है। आने वाले समय में प्राइवेट ठेकेदार रुपये की वसूली करेंगे और मजबूर कर जबरन जमीन खरीद लेंगे। गोल्डन कार्ड पर कर्ज देकर जमीनें गिरवी रखीं जा रही है। एमएसपी कानून लागू नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन





राकेश टिकैत ने कहा कि मंदिरों को खतरा बीजेपी से है मुसलमानों से नहीं। सरकार ट्रस्ट बनाकर मंदिरों व उसकी जमीनों को कब्जा रही है। सरकारी मशीनरी साथ खड़ी है। जमीन अधिग्रहण कर गांवों को शहर बनाया जा रहा है। गांवों के नाम पर नए बने शहर धूल फांक रहे हैं। इसलिए संगठित और व्यवस्थित आंदोलन की आवश्यकता है। संगठनों को तोड़ने के प्रयास होंगे, जिससे घबराने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सरकार यादव व खापों को तोड़ने का काम करेगी। जाटों को एजेंडा से निकालने का काम करेगी। यह भी कहेगी कि यह हिंदू नहीं हैं। इसलिए किसानों को सरकार की नीति समझनी होगी। सरकार के आक्रमण से बचने के उपाय खोजने होंगे। अधिकारी किसानों को परेशान करेंगे। इसलिए सावधान रहें, संगठित रहें व नशे से दूर रहें। इस दौरान दमकल, पीएसी, पुलिस, मजिस्ट्रेट व एलआईयू के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कई जिलों के किसान आए थे।




किसानों ने महापंचायत में रखी समस्याएं
पिसावा। किसानों ने प्रदेश सचिव गुलजार सिंह बापू व वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष दुष्यंत चौधरी के समक्ष डीएपी न मिलने, किसानों पर फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराने, गभाना टोल टैक्स पर किसानों के वाहनों को फ्री करने, आवारा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान को रोकने और नलकूप का विद्युत बिल माफ करने की समस्याएं रखीं।




भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह व राजवीर सिंह जादौन, पंजाब प्रदेश अध्यक्ष जिद्दू लखाना, प्रदेश प्रवक्ता राजीव मलिक आदि ने किसानों की समस्याओं पर मंथन करते हुए लखनऊ व दिल्ली की सरकार को किसान विरोधी बताया। कहा कि अब हर समस्या के लिए किसानों को धरने पर बैठना पड़ रहा है। किसानों को डीएपी न देने वाले देशद्रोही हैं, जो कृषि उत्पादन को कम करना चाहते हैं। सभी किसानों के पास बैंक खाता तो हैं, लेकिन सभी में कर्ज चढ़ा हुआ है। किसानों को अपने अतीत व शक्तियों को पहचान कर संगठित होकर सरकार व उद्योगपतियों से लड़ना होगा, तभी एमएसपी लागू हो सकेगा। महापंचायत की अध्यक्षता चौधरी अजब सिंह पूर्व वीडियो ने तथा संचालन जगवीर सिंह द्वारा किया गया।





राष्ट्रीय प्रवक्ता का कई स्थान पर जोरदार स्वागत
पिसावा। कस्बा के गांव पोस्तीका पहुंचने पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का जोरदार स्वागत किया गया। किसानों ने पुष्प वर्षा की, साफा बांधा तथा फूल मालाएं पहनाईं। पिसावा में चेयरमैन प्रतिनिधि राजबाबू शर्मा की टीम ने पुष्प वर्षा व फूल माला पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया और घोड़ा बग्गी से कार्यक्रम स्थल तक लाए। किसान यूनियन जिंदाबाद के नारे से पंडाल गूंज उठा। स्टेज पर पहुंचते ही वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष दुष्यंत चौधरी, धर्मवीर सिंह, प्रदेश सचिव गुलजार सिंह बापू, जिलाध्यक्ष अलीगढ़ सुंदर बाल्यान, मंडल अध्यक्ष विमल तोमर, जिलाध्यक्ष हाथरस सत्यदेव पाठक, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री करुआ सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा, जिलाध्यक्ष संभल दिनेश यादव, पश्चिमी यूपी उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह व अध्यक्ष बब्बन चौधरी, जिलाध्यक्ष बुलंदशहर चौधरी अरब सिंह, जिलाध्यक्ष एटा राजेंद्र सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विजय तालान, जिलाध्यक्ष मेरठ अनुराग चौधरी आदि ने भी राष्ट्रीय प्रवक्ता का स्वागत किया। इस मौके पर आदित्य कुमार, सोनू तालान, दीपक कुमार, गोलू तोमर, मलखान सिंह, भंवर सिंह, कपिल कुमार, उदयवीर सिंह, प्रेम किशोर, कमांडो ओपी सिंह, कुंवर मामा, अमित कुमार, श्रीनिवास, बलवीर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed