फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Crop damage due to rain

Aligarh News: बारिश से फसल को नुकसान

Fri, 16 Oct 2026 03:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
Crop damage due to rain
गोंडा के नागर-दहोडा में पानी में डूबी धान की कटी फसल। स्रोत: ग्रामीण - फोटो : samvad
जनपद में बृहस्पतिवार दोपहर को तेज हवा के साथ हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। गोंडा, खैर, इगलास, गभाना, चंडौस, अतरौली, छर्रा, विजयगढ़ सहित अन्य क्षेत्र में बारिश हुई। खेतों में कटी पड़ी धान की फसल भीग गई, जबकि कई जगह खड़ी फसल भी गिर गई। बाजरा की फसल पर भी संकट मंडराने लगा है।
विज्ञापन

गोंडा क्षेत्र में दोपहर करीब एक बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। किसानों के मुताबिक, भीगने से धान का दाना काला पड़ सकता है। खेत में ही दाना अंकुरित होने का खतरा भी है। इससे मंडी में फसल की कीमत घटेगी।
विज्ञापन

कोढ़ा के जगदीश सिंह, नागर-दहौड़ा के हरि प्रेम शर्मा, गिलहटा के हरवीर सिंह, छोटी बल्लम के देवदत्त, ढूकपुरा के भानु प्रताप सहित क्षेत्र के अन्य किसानों ने बताया है कि इन दिनों खेतों में धान की कटाई हो रही है। बाजरा की कटाई भी शुरू हो चुकी है। ऐसे में बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। गोंडा किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष रवीकरन सिंह और भाकियू टिकैत के तहसील अध्यक्ष कैप्टन हरपाल सिंह ने प्रशासन से फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर राहत देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिसावा में धान भीगा, सरसों की बुवाई पर भी संकट
पिसावा। कस्बे और ग्रामीण क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर हुई बारिश से खेतों में पानी भर गया। पलसेड़ा के किसान सुरेश और बिट्टू ने बताया कि सरसों की बुवाई कर रहे किसानों को भी परेशानी हो सकती है। हालांकि, गेहूं की बुवाई से पहले पलेवा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गन्ने के लिए बारिश को फायदेमंद माना जा रहा है। संवाद


अकराबाद में तेज हवा से खेतों में गिरी फसल
अकराबाद। क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर काले बादल छाने के बाद तेज हवा के साथ बारिश हुई। देर शाम तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। इससे खेतों में खड़ी और कटी पड़ी धान व बाजरा की फसल प्रभावित हुई। कई जगह जलभराव भी हो गया। किसानों का कहना है कि महंगी लागत और कड़ी मेहनत से तैयार फसल पर मौसम की मार पड़ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed