{"_id":"59cea6fb4f1c1baf538b50e3","slug":"crocodile-the-villagers-reached-the-garden","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग में पहुंचा मगरमच्छ, गांव वालों ने बाइक से कराई सैर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाग में पहुंचा मगरमच्छ, गांव वालों ने बाइक से कराई सैर
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Sat, 30 Sep 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
बाग में पहुंचा मगरमच्छ, गांव वालों ने बाइक से कराई सैर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र के रायपुर स्टेशन मार्ग स्थित गांव कासिमपुर गदाईपुर में काली नदी से निकलकर एक मगरमच्छ आबादी के पास पहुंच गया। बाग में मगरमच्छ को देख लोगों के रौंगटे खड़े हो गए। सूचना के तीन घंटे तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। जब तक टीम नहीं आई गांव वाले मगरमच्छ को बाइक से बांधकर घुमाते रहे ताकि मगरमच्छ गांव में न चला जाए। बाद में पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को कब्जे में लेकर काली नदी में छोड़ दिया।
गांव कासिमपुर गदाईपुर के निकट से बह रही काली नदी में मगरमच्छ भी रहते हैं। शुक्रवार को एक मगरमच्छ नदी से निकलकर आबादी के निकट एक बाग में पहुंच गया। दोपहर को जब महिलाएं घास काट रही थीं तो उनकी नजर मेंड़ के किनारे पड़े मगरमच्छ पर पड़ी। मगर को देखते ही महिलाओं की घिग्गी बंध गई।
सूचना पर तमाम ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों को देखकर मगरमच्छ आबादी की तरफ भागने लगा। लेकिन कुछ युवकों ने हिम्मत करके रस्सा आदि डालकर मगरमच्छ को रोके रखा और उसे आबादी में नहीं घुसने दिया। यह सब तीन घंटे तक चलता रहा, लेकिन कई बार सूचना के बाद भी वनविभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। बाद में ग्रामीणों ने एसडीएम शिवकुमार को अवगत कराया तो उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई और तत्काल मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को काबू करने के निर्देश दिए।