फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Crocodile seen near the pond of Kazimabad

Aligarh News: काजिमाबाद की पोखर के पास दिखा मगरमच्छ, वन विभाग की टीम नहीं पकड़ पाई

Tue, 29 Jul 2025 01:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 29 Jul 2025 01:24 AM IST
सार

28 जुलाई को वन विभाग की टीम गांव में पहुंची। उन्होंने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए जाल डाला, लेकिन पोखर में कीचड़ पर जलकुंभी होने के कारण टीम उसे पकड़ने में सफल नहीं हुई।

विज्ञापन
Crocodile seen near the pond of Kazimabad
काजिमाबाद की पोखर में मगरमच्छ की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम व ग्रामीण - फोटो : संवाद

विस्तार

अतरौली तहसील के गांव काजिमाबाद की पोखर के किनारे एक मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। लोगों की सूचना पर 28 जुलाई को वन विभाग की टीम पहुंच गई। हालांकि पोखर में गंदगी अधिक होने के कारण वह मगरमच्छ को नहीं पकड़ पाई।

विज्ञापन


गांव निवासी कपिल पाथरे, मुरारीलाल, दीपक, सनी, लालू, बलराम आदि ने बताया है कि करीब दस दिन पहले गांव के बीच बनी पोखर के किनारे एक मगरमच्छ नजर आया था। लोगों के शोर मचाने पर वह पोखर में चला गया।
विज्ञापन


28 जुलाई को वन दरोगा कृष्णकांत शर्मा, अंकित कुमार, वन रक्षक संजू कुमार व वेदप्रकाश मौके पर पहुंचे। उन्होंने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए जाल डाला, लेकिन पोखर में कीचड़ पर जलकुंभी होने के कारण टीम उसे पकड़ने में सफल नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed