{"_id":"68001595b5e626acd9090a9d","slug":"crocodile-seen-in-vijaygarh-aligarh-news-c-106-1-vgh1001-101084-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गांव दीपपुर के नाले में निकला 10 फुट लंबा मगरमच्छ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गांव दीपपुर के नाले में निकला 10 फुट लंबा मगरमच्छ
विज्ञापन
विजयगढ़ में नाले में दिखा मगरमच्छ। संवाद
- फोटो : Samvad
गांव दीपपुर के नाले में बुधवार सुबह सात बजे मगरमच्छ निकल आया। नाले के पास ही शौच कर रहे किशोर की उस पर नजर पड़ी तो उसने शोर मचा दिया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर बाद मगरमच्छ फिर से नाले में घुस गया। ग्रामीणों ने मगरमच्छ का वीडियो भी बनाया है।
गांव दीपपुर के 13 वर्षीय प्रशांत कुमार ने बताया कि सुबह सात बजे वह नाले के पास शौच के लिए गया था। तभी उसकी नजर नाले से बाहर आ रहे मगरमच्छ पर पड़ी। किशोर का कहना है कि मगरमच्छ ने उसे देखकर अपना जबड़ा खोल लिया था। तभी उसने चिल्लाकर लोगों को बुला लिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने मगरमच्छ के फोटो खींच लिए और वीडियो भी बना ली।
कुछ देर बाद मगरमच्छ फिर से नाले में घुस गया। मगरमच्छ की लंबाई करीब 10 फुट की बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने मगरमच्छ निकले की सूचना वन विभाग को नहीं दी है। क्षेत्रीय वन अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि टीम के भेजकर इसकी जांच कराई जाएगी।