फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Crocodile caught from Rajbaha of Mishripur

Aligarh News: रजबहा में दिखा सात फुट का मगरमच्छ, देखकर सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने पकड़ा

Fri, 16 Aug 2024 04:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 16 Aug 2024 04:56 PM IST
सार

अकराबाद के पास गांव दभा के मजरा मिश्रीपुर से गुजरने वाले रजबहा में एक मगरमच्छ देखा गया। जिस स्थान पर मगरमच्छ आया, वहां गांव के पशु एवं बच्चे नहाते रहते हैं। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़ लिया।

विज्ञापन
Crocodile caught from Rajbaha of Mishripur
वन विभाग की टीम ने पकड़ा मगरमच्छ - फोटो : विभाग

विस्तार

अलीगढ़ में अकराबाद के गांव दभा के मजरा मिश्रीपुर के निकट रजबहा में 15 अगस्त को एक मगरमच्छ आ गया। जिसको देख कर स्थानीय लोगों में अपने बच्चों और मवेशियों को लेकर चिंता हो गई है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने इस मगरमच्छ को पकड़ा और काली नदी में छोड़ दिया। वन विभाग के अनुसार मगरमच्छ की उम्र तकरीबन तीन वर्ष और लंबाई सात फुट थी।

विज्ञापन


वन विभाग के उपनिरीक्षक धर्मेंद्र चौधरी के अनुसार 15 अगस्त की दोपहर उन्हें इसकी सूचना मिली थी कि अकराबाद के पास गांव दभा के मजरा मिश्रीपुर से गुजरने वाले रजबहा में एक मगरमच्छ देखा गया है। जिस स्थान पर मगरमच्छ आया, वहां गांव के पशु एवं बच्चे नहाते रहते हैं। 
विज्ञापन


सूचना पर वह वनकर्मी मुकेश यादव, पीएल निषाद व हेम सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़ लिया। इस मगरमच्छ की उम्र करीब तीन वर्ष व लंबाई सात फुट थी। उसे काली नदी में छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed