फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Crocodile attacked young man on banks of Sengar river in Aligarh

Aligarh: सेंगर नदी के किनारे गए युवक पर मगरमच्छ ने किया हमला, बाल-बाल बची जान, फिर बकरी बनी उसका निवाला

Sat, 30 Jul 2022 02:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 30 Jul 2022 02:00 AM IST
सार

बरहद गांव निवासी युवक सेंगर नदी के पास शौच कर रहा था। इसी दौरान नदी से निकले मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। युवक किसी तरह मगरमच्छ से बचकर शोर मचाते हुए देवरकन गांव की ओर भागा और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। उधर नदी के किनारे ही रामचरन कश्यप की बकरियां चर रही थीं। इनमें से एक बकरी पर हमला कर मगरमच्छ उसे निगल गया।

विज्ञापन
Crocodile attacked young man on banks of Sengar river in Aligarh
गांव वरहद में ग्रामीणों ने पकड़ा मगरमच्छ। - फोटो : VIJAYGARH

विस्तार

अलीगढ़ में बरहद गांव के पास शुक्रवार की सुबह सेंगर नदी के किनारे शौच के लिए गए एक युवक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ से बचकर युवक गांव की ओर भागा, इसी बीच नदी के किनारे घास चर रही एक बकरी पर हमला कर मगरमच्छ उसे निगल गया। बाद में एकजुट होकर बरहद गांव के निवासियों ने रस्सी के सहारे मगरमच्छ को दबोच लिया।

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह बरहद गांव निवासी देवकरन (21) सेंगर नदी के पास शौच कर रहा था। इसी दौरान नदी से निकले मगरमच्छ ने देवकरन पर हमला कर दिया। किसी तरह मगरमच्छ से बचकर शोर मचाते हुए देवरकन गांव की ओर भागा और ग्रामीणों समेत ग्राम प्रधान योगेंद्र कुमार को सूचना दी। उधर नदी के किनारे ही रामचरन कश्यप की बकरियां चर रही थीं। इनमें से एक बकरी पर हमला कर मगरमच्छ उसे निगल गया।
विज्ञापन


उधर खबर पाकर प्रधान के नेतृत्व मेें बड़ी संख्या में ग्रामीण सेंगर नदी के किनारे पहुंच गए। प्रधान योगेंद्र कुमार, राजकुमार, अनिल, कान्हा, कालीचरण, भगवानदास, राजू, रामकिशोर, सुभाष, जगन्नाथ, रामवीर, भोले, विष्णु आदि ने रस्सी के सहारे मगरमच्छ को पकड़ लिया। इसके बाद सूचना देकर वन विभाग की टीम को बुलाकर पकड़े गए मगरमच्छ को वन कर्मियों की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन माह पहले भी पकड़ा गया था एक मगरमच्छ
बरहद गांव में ही तीन माह पहले भी सेंगर नदी से एक मगरमच्छ को ग्रामीणों ने पकड़ा था। उस समय ग्रामीणों में चर्चा थी कि नदी में दो मगरमच्छ थे, जिसमें बड़ा मगरमच्छ पकड़ में नहीं आया था। शुक्रवार को उसी मगरमच्छ ने युवक पर हमला करने के साथ बकरी को निगल लिया।


सेंगर नदी से जुड़े नाले में भी आ गए मगरमच्छ
जलाली क्षेत्र में शेखाझील से निकला एक नाला बरहद से विजयगढ़ होते हुए सेंगर नदी में जाकर गिरता है। इसमें कई गांवों का पानी बहकर जाता है। यह नाला ओवरफ्लो हो रहा है। विजयगढ़ के लोगों में चर्चा है कि सेंगर नदी से जुड़े होने के कारण इस नाले में भी मगरमच्छ आ गए हैं। नगर पंचायत के चेयरमैन संजीव कुमार काका के अनुसार सिंचाई विभाग को भी इस नाले के ओवरफ्लो होने और नाले में मगरमच्छ होने की आशंका के बारे में अवगत कराया जा चुका है। डर इस बात का है कि आधे घंटे की बारिश में यह नाला उफना जाता है और विजयगढ़ की गलियों में डेढ़ फुट तक पानी भर जाता है। ऐसे में कहीं मगरमच्छ उफनाए पानी के साथ कस्बे की किसी गली में न आ जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed