{"_id":"591b5e944f1c1b864bf2286d","slug":"youth-shot-at-bhankari-sattan-pradhan-nominated","type":"story","status":"publish","title_hn":"भांकरी में युवक को गोली मारी, सत्तन प्रधान नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भांकरी में युवक को गोली मारी, सत्तन प्रधान नामजद
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Wed, 17 May 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाके के गांव भांकरी में प्रधानी की रंजिश में सोमवार देर शाम एक युवक को गोली मार दी गई। हमला उस वक्त हुआ, जब युवक खेतों पर किसी काम से गया था। घायल युवक को इलाज के लिए जिला मुख्यालय के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। खास बात है कि इस हमले में पूर्व मंत्री ठा.जयवीर सिंह के बेहद करीबी बसपा नेता व लोधा के पूर्व ब्लाक प्रमुख के पति ठा. सत्तन सिंह सहित दो लोगों को नामजद किया है। वहीं पुलिस ने एक नामजद को हिरासत में ले लिया है और जांच की बात कह रही है।
घटनाक्रम के अनुसार गांव भांकरी निवासी शम्मी कपूर सोमवार शाम करीब सात बजे अपने खेतों से घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में नामजदों ने रोक लिया और गाली-गलौच करते हुए गोली मार दी। सीने में गोली लगने से शम्मी कपूर मौके पर ही गिर गया। गोली चलने की आवाज सुनकर जब शम्मी कपूर का भाई दीपक कपूर मौके पर पहुंचा तो हमलावर धमकाते हुए भाग निकले। हमले के बाद मौके पर काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई।
परिजनों घायल को नर्सिंगहोम लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। इसकी सूचना पर सीओ अनिल कुमार थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। इस मामले में घायल के भाई शशी कपूर ने आईटीआई रोड बन्नादेवी निवासी सत्तन सिंह व साबू खान को नामजद किया है। पुलिस ने साबू खान को हिरासत में ले लिया है। मुकदमे में कहा है कि प्रधानी के चुनाव के बाद से ही सत्तन सिंह उनके परिवार से खुन्नस मानता आ रहा है। इसी खुन्नस में हमला किया गया है।
विज्ञापन
नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। - अनिल कुमार सीओ गभाना
छह माह पहले भी हुआ था हमला
घायल शम्मी कपूर के परिजनों ने बताया कि प्रधानी के चुनाव में उन्होंने गांव के ही ठाकुर प्रत्याशी का समर्थन किया था, जबकि सत्तन सिंह ने बघेल समाज के प्रत्याशी का समर्थन किया था। चुनाव प्रचार के दौरान एक दिन सत्तन व शम्मी कपूर में मुंह वाद हो गया था। उस समय ही सत्तन ने देख लेने की धमकी दी थी। इसके बाद करीब छह माह पूर्व एक दिन शम्मी कपूर को इसी तरह नलकूप पर अकेले में सत्तन सहित छह सात लोगों ने घेरा था। उस समय शम्मी ने खुद को नलकूप की कोठरी में बंद होकर बचाया था और मोबाइल से गांव से लोग बुला लिया था। इस पर सत्तन साथियों सहित भाग गया था। उस समय एसएसपी को लिखित शिकायत दी गई थी।
थाना पुलिस के रवैये से परिवार खफा
पीड़ित परिवार थाना पुलिस के रवैया से बेहद खफा है। परिवार की मानें तो थाना प्रभारी स्तर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है। हमसे ही उल्टे सीधे सवाल जवाब किए जा रहे हैं। सत्तन सिंह का राजनीतिक रसूख काफी ज्यादा है, इसलिए उनके प्रभाव की बात ही थाना पुलिस के स्तर से की जा रही है। परिवार इस मामले में पुलिस से मदद न मिलने पर एसएसपी से लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ तक शिकायत लेकर जाने की बात कह रहा है।
सत्तन प्रधान नामजदगी मामले में जरूरी बॉक्स--
ग्रामीण पहुंचे थाने, बताई सियासी साजिश
सोमवार देर शाम ग्रामीण पर हमले की घटना में बसपा नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख पति सत्तन प्रधान की नामजदगी की खबर पर दुपहर में तमाम ग्रामीण विरोध में आ गए। काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर थाने पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों और सत्तन प्रधान ने कहा है कि सोची समझी साजिश के तहत नामजदगी कराई गई है। ग्रामीणों ने सत्तन के समर्थन में शपथ पत्र देने तक की बात कही।