{"_id":"572bacb24f1c1bfa705cd355","slug":"yasir-killed-when-he-was-trying-his-friendes","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमन और इजहार को बचाने नहर में कूदा था यासिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नमन और इजहार को बचाने नहर में कूदा था यासिर
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Fri, 06 May 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। तीन छात्रों के हरदुआगंज के नहर में डूब कर मौत के बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कोहराम मचा है। छात्र, शिक्षक एवं कर्मचारियों में शोक की लहर है। इस घटना पर हबीब हॉल में इजहार एवं यासिर के साथी बिलख-बिलख कर रोए। दोनाें छात्र इसी हॉल में रहते थे। हॉल के प्रवोस्ट डॉ. सुहैल साबिर ने बताया कि नहर में डूब रहे साथी छात्र नमन एवं इजहार को बचाने के दौरान यासिर की जान गई। उन्हें बचाने के क्रम में वह स्वयं डूब गया।
उन्होंने बताया कि बीएससी फाइनल ईयर केमेस्ट्री का छात्र मो. यासिर पुत्र अताउल्लाह निवासी मऊ एवं बीएससी मैथ फानल ईयर छात्र मो. इजहार पुत्र अब्दुल हसीब निवासी कासिमबाग फतेहगढ़ फरूखाबाद हबीब हॉल में रहते थे। प्रैक्टीकल परीक्षा समाप्त होने के बाद अन्य साथियों के साथ घूमने गए थे। मो. यासिर एवं मो. इजहार पढ़ने में काफी होशियार थे। 80-85 प्रतिशत अंक लाते थे। वहीं बीएससी फाइनल ईयर केमेस्ट्री का छात्र नमन चौहान एनआरएससी था। वह भी पढ़ने में अच्छा था। तीनों के निधन की खबर के बाद हॉल में उनके साथी बिलख-बिलख कर रोते रहे। छात्रों ने देर रात तक खाना नहीं खाया।
इधर हरदुआगंज से शव मेडिकल में आने के बाद एएमयू कुलपति जमीरउद्दीन शाह प्रॉक्टोरियल टीम के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने तीनों छात्रों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। एएमयू पीआरओ सलाहकार डॉ. राहत अबरार ने बताया कि नमन चौहान के पिता मेडिकल में पहुंच गए हैं। यासिर के मामा दिल्ली से एवं इजहार के अभिभावक फरूखाबाद से चल दिए हैं। उनके आने का इंतजार है। सर सैयद माइनोरिटी फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष परवेज सिद्दीकी ने तीन छात्रों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शव आने के बाद काफी संख्या में छात्र मेडिकल पहुंचे।