फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Women's beat-up to death over water filling

पानी भरने को लेकर विवाद महिला की पीट-पीटकर हत्या

Tue, 26 Feb 2019 01:00 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Tue, 26 Feb 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Women's beat-up to death over water filling
संगीता का फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala
महानगर के सारसौल स्थित कांशीराम आवास में किराए के फ्लैट में रहने वाली एक महिला को पड़ोस में रहने वाले एक परिवार ने घर में घुसकर रविवार सुबह पीट-पीटकर मार डाला। कई घंटे बाद जब पति घर लौटा तो उसे खून से लथपथ पड़ी देखा तो शोर मचाकर अन्य लोगों को बुलाया। महिला की पिटाई करने वाली महिला और उसके तीन बच्चे फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना के पीछे पानी भरने का विवाद था। मृतका के पति ने थाना बन्नादेवी में चारों पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। संगीता (35) मूलरूप से मऊ चिरायल, सिकंदराराऊ की रहने वाली थी। ढाई साल से वह पति विनोद कुमार सहित सारसौल स्थित कांशीराम आवास मेें किराए का फ्लैट लेकर रहती थी। विनोद रविवार सुबह करीब सात बजे मजदूरी करने घर से निकल गया था। इसके बाद संगीता आवास परिसर में लगे सबमर्सिबल पर पानी भरने गई थी।
विज्ञापन


इसी दौरान उसका विवाद अन्य फ्लैट में रहने वाली अनीता पत्नी नन्नू के साथ हो गया। पड़ोसियों का कहना है कि सबमर्सिबल से पानी भरने के लिए पैसे चुकाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। वहां मौजूद लोगों ने उस समय मामला शांत करा दिया था। संगीता अपने फ्लैट पर वापस आ गई। पीछे से अनीता अपने एक बेटे व दो बेटियों सहित फ्लैट पर आ गई और उसने उसके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उसके सिर में गंभीर चोटें लग गई। इधर, काम न मिलने पर विनोद भी करीब 11 बजे वापस फ्लैट पर आ गया। उसने दरवाजा खोला तो जमीन पर संगीता रक्तरंजित पड़ी हुई मिली। यह देख उसने शोर मचा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


बन्नादेवी इंस्पेक्टर अरुणा राय ने बताया कि विनोद की तहरीर के आधार पर अनीता और उसके तीन बच्चों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed