{"_id":"58a0bcdd4f1c1b1235d84737","slug":"woman-strangled-to-death1","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की गला दबाकर हत्या
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Mon, 13 Feb 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
कविता का फाइल फोटो।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के बन्ना देवी क्षेत्र में विवाहिता की दहेज के लिए हत्या कर दी गई। मायका पक्ष का आरोप है कि विवाहिता की गला दबाकर हत्या की गई है। विवाहिता के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बरौला में रहने वाले सहदेव की 11 दिसंबर 2015 को टूंडला निवासी 22 वर्षीय कविता से शादी हुई थी। मायका पक्ष का आरोप है कि शादी के दौरान उन्होंने अपनी हैसियत के हिसाब से खूब दान दहेज दिया, लेकिन इससे ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे। शादी के कुछ दिन बाद ही दहेज को लेकर विवाहिता का उत्पीड़न शुरू कर दिया। कुछ दिन बाद तो मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसकी कई बार उसने अपने परिजनों से शिकायत की, लेकिन लोकलाज के भय से मायके वालों ने ससुरालियों को समझा-बुझाकर किसी तरह मामले को संभालने का प्रयास किया।
आए दिन होने वाले झगड़े एवं मारपीट को लेकर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन हर बार ससुरालीजन अपनी गलती मानकर विवाहिता को अपने साथ ले जाते और कुछ दिन बाद ही उसके साथ मारपीट करना शुरू कर देते। रविवार को उन्हें सूचना मिली कि कविता की मौत हो गई। पहले तो उन्हें यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब बेटी के ससुराल पहुंचे तो उसका शव देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इधर, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायका पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। मायका पक्ष का आरोप है कि विवाहिता की गला घोंटकर हत्या की गई है। इससे पहले उसके साथ मारपीट भी की गई। उसके गले तथा शरीर के अन्य हिस्सों पर निशान साफ देखे जा सकते हैं। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।