फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Valmiki thirahh gang robbery gang raid, one absconding

वाल्मीकि तिराहे से लुटेरे गिरोह के चार बदमाश दबोचे, एक फरार

Sun, 03 Feb 2019 01:12 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 03 Feb 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Valmiki thirahh gang robbery gang raid, one absconding
पुलिस द्वारा पकड़े गये लूट के आरोपी। - फोटो : Dig Vishal
 महानगर के वाल्मीकि तिराहे के पास से शनिवार को गांधी पार्क पुलिस ने लूट एवं चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर गिरोह के चार बदमाश दबोच लिए। जबकि उनका एक साथी भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस को भारी मात्रा में उनके पास से चोरी एवं लूट का माल बरामद हुआ। बदमाश लूट एवं चोरी कर एकत्रित किए माल को बेचने जा रहे थे।
विज्ञापन


थाना गांधी पार्क इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह इंदौलिया ने पकड़े गए अपराधियों का खुलासा करते हुए बताया कि मकसूद पुत्र बूंदू खां निवासी मकदूम नगर, नई आबादी, देहली गेट, नईम पुत्र आसिफ  अली निवासी लोको कालोनी, नई आबादी, सिविल लाइन, नसरुद्दीन पुत्र पक्के हाल निवासी नीवरी मोड़, मूल रुप से मकदूम नगर तमेला रोड, कोतवाली और खजान सिंह पुत्र दरयाव सिंह निवासी कुंवर नगर कालोनी, गांधी पार्क को थाना क्षेत्र के वाल्मीकि तिराहे पर बने मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


इनके साथ ही खड़ा गिरोह का पांचवां सदस्य आरिफ  पुत्र मुंशी निवासी मकदूम नगर, नई आबादी, देहली गेट मौके से फरार हो गया। इस गिरोह ने क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक लूट एवं चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस को मुखबिर के जरिये गिरोह की लोकेशन पता लगी। इनके पास से 4500 रुपये की नगदी, गले का हार, चैन, झुमकी, मोटर साइकिल और एक किलो से अधिक नशीला पाउडर बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह गिरोह चोरी और लूट के साथ ही जहरखुरानी की वारदातों को भी अंजाम देता था। चारों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। फरार आरिफ की तलाश जारी है। इन्हें गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम एसआई संजीव कुमार मौर्य, एसआई अमरेश सिंह, रवींद्र सिंह, हरिओम यादव, नीरज कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed