{"_id":"58544caf4f1c1bf951649b80","slug":"up-100-revolver-soldier-drunk-inspector-tani","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी-100 के सिपाही पर नशे में दरोगा ने तानी रिवाल्वर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी-100 के सिपाही पर नशे में दरोगा ने तानी रिवाल्वर
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Sat, 17 Dec 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी-100 सेवा की शुरुआत के पहले ही दिन गाड़ी पर तैनात सिपाही को सासनी गेट चौराहे पर नशे में धुत एक दरोगा द्वारा दुर्व्यवहार का शिकार होना पड़ा। दरोगा ने सिपाही से हाथापाई तक कर दी और विरोध करने पर रिवाल्वर तान दी। बाद में दरोगा गालियां देता हुआ वहां से चला गया। प्रत्यक्षदर्शी तक यह नजारा देख हक्के-बक्के रह गए। बाद में शिकायत पर थाना प्रभारी मामले को दबाने में लगे रहे।
वाकया इस तरह हुआ कि यूपी-100 की गाड़ी देर रात सासनीगेट चौराहा स्थित प्वाइंट पर खड़ी थी। तभी थाने का दरोगा शराब के नशे में धुत होकर वहां पहुंचा। वह किसी पुरानी बात को लेकर गाड़ी पर तैनात सिपाही से अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर दरोगा ने अपनी रिवाल्वर निकालकर उस सिपाही पर तान दी।
यह देख गाड़ी में तैनात अन्य पुलिस कर्मियों ने किसी तरह से मामला रफादफा किया। इस दौरान दरोगा ने हाथापाई तक कर दी, जिसकी सूचना रात को ही इंस्पेक्टर सासनीगेट को दे दी गई। बाद में कोतवाल ने सिपाही को समझाकर शांत करा दिया। बता दें कि यह दरोगा पहले भी इस तरह की अभद्रता करता रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में इंस्पेक्टर सासनी गेट जितेंद्र दीखित का कहना है कि पुलिस महकमे में गलतफहमी के चलते इस तरह के छोटे-मोटे वाकये होते रहते हैं, इसलिए मामला शांत करा दिया गया।