फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Threat to Loni MLA on social media; FIR against Meerut's Farukh Hasan.

Ghaziabad News: सोशल मीडिया पर लोनी विधायक को धमकी, मेरठ के फारुख हसन पर प्राथमिकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Threat to Loni MLA on social media; FIR against Meerut's Farukh Hasan.
लोनी। सोशल मीडिया पर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने और अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में अंकुर विहार थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामले में विधायक समर्थक गयासुद्दीन निवासी नसबंदी कॉलोनी ने शिकायत देकर मेरठ निवासी फारुख हसन पर पांच अक्तूबर को सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि वीडियो में विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए उनकी शारीरिक दिव्यांगता का मजाक उड़ाया गया। साथ ही 11 अक्तूबर को विधायक के घर पहुंचकर मारपीट और अभद्रता करने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वीडियो में मस्जिद और मदरसा गिराने की बात कहकर लोगों को भड़काने का प्रयास भी किया गया। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी विधायक के समर्थकों की ओर से कई लोगों पर धमकी देने और जान से मारने आदि की शिकायतें दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed