{"_id":"5740bb954f1c1bcc64ac74f2","slug":"uncle-niece-burned-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामा ने भांजी को जलाकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामा ने भांजी को जलाकर मार डाला
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Sun, 22 May 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली इगलास क्षेत्र के गांव हरिया की नगरिया में दो भाइयों के मध्य रुपयों के लेन-देन को लेकर झगड़ा हो गया। एक भाई का आरोप है कि उसके भाई व सालों ने उसकी बेटी को मिट्टी का तेल डालकर जला दिया। उसको गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
हरिया की नगरिया निवासी जयपाल सिंह का आरोप है कि उसके छोटे भाई के साले के साथ उसका बेटा बिमल बाहर मजदूरी करने गया था। भाई के सालों ने बेटे की मजदूरी के एक माह के रुपये नहीं दिये। शनिवार को भाई के साले गांव में आये तो अपने भाई से बेटे की मजदूरी के रुपये दिलाने को कहा।
आरोप है कि रुपये मांगने पर उसके दोनों छोटे भाइयों व उनके सालों ने उसके व बेटे के साथ मारपीट करते हुए घर पर पथराव किया। आरोप है कि उक्त लोगों ने घर में रह गई बेटी बबिता के ऊपर मिट्टी का तेल डाल कर जला दिया। बबिता गंभीर रूप से जल गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से युवती को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। यहां से गंभीर हालत में उसे मलखान सिंह जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। देर रात उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई।