फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two encounters in three hours, prize looter arrested

तीन घंटे में दो मुठभेड़, इनामी लुटेरा गिरफ्तार

Fri, 03 Aug 2018 01:46 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Fri, 03 Aug 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
 Two encounters in three hours, prize looter arrested
तीन घंटे में दो मुठभेड़, इनामी लुटेरा गिरफ्तार - फोटो : Dig Vishal
लुटेरों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन शूटआउट के क्रम में जिला पुलिस ने तीन घंटे के अंतराल में ही अतरौली में एक और 25 हजार के इनामी लुटेरे दलवीर अहेरिया को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। उसके बाएं पैर में दो गोली लगने से वह जख्मी हो गया, जबकि दो दरोगा भी जख्मी हुए हैं। घायल बदमाश का जेएन मेडिकल कॉलेज में और दोनों दरोगाओं का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। इस दौरान उसके दो साथी भाग जाने में सफल रहे। दलवीर पर दो दर्जन के करीब आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और अतरौली से पिछले वर्ष की लूट में वांछित इनामी था।
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार रात डीजीपी के आदेश पर चले चेकिंग अभियान के दौरान इंस्पेक्टर अतरौली प्रवेश राणा अपनी टीम के साथ चौमुहां रोड 10 नंबर नलकूप के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी नगरिया भूड़ की ओर से पैदल-पैदल आते तीन संदिग्धों को रोका गया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इससे उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह व चंद्रशेखर भारद्वाज गोली लगने से जख्मी हो गए।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक बदमाश के बाएं पैर में दो गोलियां लग गईं और वह वहीं गिर गया, जबकि अंधेरे में उसके दो अन्य साथी भाग गए। इस सूचना पर एसएसपी अजय कुमार साहनी, एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, एसपी देहात डॉ.यशवीर सिंह आदि पहुंच गए। घायल को जिला अस्पताल लाया गया और वहां से जेएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। वहीं घायल दोनों दरोगाओं को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान हुई प्रारंभिक पूछताछ में उसने अपना नाम दलवीर अहेरिया पुत्र सुभाष निवासी कोछोड़ क्वार्सी बताया। फरार साथियों के नाम टिंकू उर्फ पूरन निवासी नगला माली धनीपुर मंडी गांधीपार्क व अशोक पुत्र श्यौदान जानकी नगर गांधीपार्क बताया। उसके पास से पुलिस को अतरौली, क्वार्सी व देहली गेट की लूटों से संबंधित 57 हजार रुपये, एक मोबाइल, तमंचा, आधा दर्जन कारतूस, 2 खोखा आदि बरामद हुए हैं।

इस पर अतरौली की वर्ष 2017 की लूट के मुकदमे में 25 हजार रुपये का इनाम था। इस पर दो दर्जन आपराधिक मुकदमे जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जांच पड़ताल की है। पूछताछ में उसने लूटपाट के इरादे से घूमना स्वीकारा। अब पुलिस साथियों की तलाश में जुटी है।


अतरौली में हुई मुठभेड़ में एक बदमाश दो गोली लगने से जख्मी हुआ, जबकि उसकी ओर से फायरिंग में दो दरोगा जख्मी हुए। तीनों को अलग-अलग इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पकड़ा गया बदमाश 25 हजार का इनामी अपराधी है और पेशेवर लुटेरा है। उसके साथियों की तलाश चल रही है। जल्द पकड़े जाएंगे।
- अजय कुमार साहनी एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed