{"_id":"58a600f14f1c1bd357d84e3d","slug":"two-brothers-standing-outside-the-house-on-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खड़े दो भाइयों पर फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर खड़े दो भाइयों पर फायरिंग
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Fri, 17 Feb 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
kidnapping at gunpoint
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के बेगमबाग में पुरानी रंजिश को लेकर घर के बाहर खड़े दो भाइयों के साथ बाइक सवारों ने मारपीट करते हुए एक भाई के सिर में तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। आरोप है कि दोनों भाइयों के ऊपर हमलावरों ने फायरिंग भी की। फायरिंग की आवास सुनकर आसपास के लोग आए तो बाइक सवार हमलावर भाग निकले।
गुरुवार की देर रात बेगमबाग निवासी अमन पुत्र दाऊदयाल अपने भाई आशीष के साथ घर के बाहर खड़ा था। तभी बाइक सवार चार-पांच युवक आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर बाइक सवारों ने अमन के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। यह देख उसका भाई आशीष बचाने के लिए बीच में आया तो उसे भी पीटना शुरू कर दिया। दोनों भाइयों ने हमलावरों से मुकाबला किया, लेकिन इसी बीच एक हमलावर ने तमंचे की बट अमन के सिर में मार दी। इससे वह लहूलुहान हो गया। आरोप है कि हमलावरों ने दोनों भाइयों के ऊपर फायरिंग भी की।
फायरिंग तथा सहायता के लिए शोर मचाने पर आसपास के लोग बचाने को दौड़ पड़े। लोगों को आता देख हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। मारपीट में घायल अमन अपने भाई के साथ थाना क्वार्सी पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। इधर,देर रात धौर्रा से सटे रजा नगर में भी देनदारी के विवाद में एक ही परिवार के दो युवकों में झगड़ा हुआ है।