{"_id":"5cd72b8bbdec22073706c3fe","slug":"truck-driver-looted-a-bag-of-rs-14-lakh-in-greed-for-25-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार के लालच में ट्रक ड्राइवर ने 14 लाख रुपयों से भरा बैग लुटवाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
25 हजार के लालच में ट्रक ड्राइवर ने 14 लाख रुपयों से भरा बैग लुटवाया
Sun, 12 May 2019 01:37 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Sun, 12 May 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
खैर में ट्रक चालक से हुई लूट की घटना के बाद मौके पर खड़ा ट्रक।
- फोटो : Dig Vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्लभगढ़ मंडी से गेहूं बेचकर ट्रक से लौट रहे कस्बे के गल्ला आढ़ती के मुनीम से शनिवार को दिनदहाड़े अलीगढ़-पलवल हाईवे पर 14 लाख रुपये सेे भरा बैग लूट लिए गए।
पुलिस पूछताछ में ट्रक के ड्राइवर ने खुलासा किया कि महज 25 हजार रुपये के लालच में उसने लुटेरों को सूचना देकर इस लूट को अंजाम दिलाया। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के दो और साथी दबोच लिए हैं। रकम लेकर फरार तीन बदमाशों की देर रात तक खोजबीन जारी थी।
नौहझील के गांव मानगढ़ी निवासी राजू की कस्बा खैर गल्ला मंडी में आढ़त हैं। उनके परिवार के ही चाचा वीरेंद्र सिंह पुत्र खजान सिंह आढ़त पर बतौर मुनीम हैं। शुक्रवार को तीन ट्रकों में गेहूं बल्लभगढ़ की मंडी ले जाया गया। वीरेंद्र सिंह साथ गए थे।
विज्ञापन
शनिवार सुबह वह गेहूं की बिक्री के 14 लाख 25 हजार 760 रुपये लेकर वापस उसी ट्रक से लौट रहे थे। इस ट्रक का ड्राइवर खैर के मथना निवासी ललित था। विनोद क्लीनर उस पर सवार था। ट्रक दोपहर 12 बजे के करीब जैसे ही सुजानुपर के समीप आया, तभी पीछे से बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर ट्रक रुकवा लिया।
लुटेरों ने चालक सीट के पीछे रखा रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले। वीरेंद्र ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पूछताछ में ट्रक ड्राइवर ने 25 हजार के लालच में बदमाशों को मुनीम की जानकारी देने की बात स्वीकारी।