{"_id":"5c1411d9bdec2255570e0053","slug":"truck-driver-joins-the-crowd-after-crushing-the-baby","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची को कुचलकर भीड़ में शामिल हो गया ट्रक चालक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची को कुचलकर भीड़ में शामिल हो गया ट्रक चालक
Sat, 15 Dec 2018 02:01 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Sat, 15 Dec 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खैर बाईपास रोड पर छात्रा की सड़क हादसे में मौत के बाद हुए पथराव के दौरान लैपर्ड कर्मी की बाइक में लगाई गई आग।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैर बाइपास पर गगन पब्लिक स्कूल की सात वर्षीय बच्ची की मौत पर भीड़ उग्र हो गई। भाग रहे ट्रक को लोगों ने पकड़ लिया। इसी बीच चालक भीड़ के हाथ लगने से पहले ही कूदकर भीड़ में शामिल हो गया। उग्र भीड़ ने ट्रक पर पथराव कर तोड़फोड़ की। साथ ही अन्य ट्रकों, तेल के कंटेनर आदि आधा दर्जन वाहनों को भी नहीं छोड़ा।
भीड़ वहां आने वाले वाहन चालकों के साथ भी मारपीट कर रही थी। हंगामे की सूचना पर पहले लैपर्डकर्मी आए। भीड़ ने उन्हें भी दौड़ा लिया। जान बचाकर भागे सिपाहियों ने अपनी बाइक को वहीं छोड़ गए। भीड़ ने बाइक में आग लगा दी। इधर, कंट्रोल रूम पर भारी हंगामे की सूचना पहुंचते ही थाना क्वार्सी, थाना सिविल लाइंस, थाना बन्नादेवी, थाना गांधी पार्क सहित कई थानों के फोर्स के साथ एसपी सिटी आशुतोष द्विवेदी और एडीएम सिटी एसबी सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने सारसौल चौराहा से वाहनों के प्रवेश पर रोक लगवाई।
इसके बाद फोर्स ने मौके पर कमान संभाल भीड़ को लठियाकर भगाने का काम किया। इसके बाद लगभग 10 बजे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। साथ ही एहतियातन पुलिस बल भी तैनात कर दिया। दिन भर नगला कलार में फोर्स तैनात रहा।