{"_id":"5cddbe01bdec22075a3bd72f","slug":"tidy-to-the-side-of-the-cooler-side","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी : कूलर की साइड के बेड को लेकर भिड़े तीमारदार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गर्मी : कूलर की साइड के बेड को लेकर भिड़े तीमारदार
Fri, 17 May 2019 01:17 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Fri, 17 May 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
कूलर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएन मेडिकल कालेज के वार्ड नंबर-16 में बुधवार रात को कूलर की साइड पड़े बेड को लेकर दो मरीजों के तीमारदारों के बीच लाठी-डंडे चल गए। मारपीट में एक तीमारदार को चोटें लग गईं। विवाद की सूचना पर मेडिकल में तैनात गार्ड और अन्य मरीजों के तीमारदारों ने बीचबचाव कराया। मामले में दो नामजद और छह अज्ञात हमलावरों के खिलाफ सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
धीरज चंद्रा निवासी बेगमबाग गली-2 ने बताया कि उन्होंने अपनी पांच साल की बच्ची को 11 मई को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। डाक्टरों ने बुधवार को इमरजेंसी वार्ड से बुधवार को बच्ची 16 नंबर वार्ड में शिफ्ट कर दी। वार्ड मेें बच्ची को कूलर की साइड वाला बेड पर डाक्टरों ने लिटाया था। दूसरी साइड के बेड पर वकार निवासी जमालपुर और सुल्तान निवासी धौर्रा के परिवार की एक बच्ची भर्ती थी।
उन्होंने डाक्टरों जाने के बाज बेड खाली करने को दबाव बनाया। इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। रात करीब नौ बजे उनके परिवार के लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए और मारपीट कर घायल कर दिया। धीरज के मुताबिक मामले की तहरीर सिविल लाइंस पुलिस को दे दी। साथ ही डर के कारण बच्ची को वहां से डिस्चार्ज करा लिया है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार मामले में वकार और सुल्तान और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है।