{"_id":"b59c3f74c4e9bcabf9753e1ba765a375","slug":"three-student-suspended-in-pill-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली कांड में तीन छात्र निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली कांड में तीन छात्र निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Mon, 01 Feb 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएएलएलबी छात्र खालिद को गोली मारने के मामले में आरोपी तीन छात्रों को एएमयू प्रॉक्टर ने निलंबित कर दिया है। यह कदम एफआईआर में नाम आने के बाद प्रॉक्टर द्वारा उठाया गया है। निलंबित छात्रों को कैंपस में प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है।
शनिवार को शमशाद मार्केट के समीप एएमयू बीएएलएलबी छात्र खालिद पर जानलेवा हमला हुआ था। इस मामले में चार एएमयू छात्रों समेत करीब नौ लोगों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। एएमयू प्रॉक्टर प्रो. एम मोहसिन खान ने एफआईआर के आधार पर बीए प्रथम वर्ष के छात्र फैजान, बीए क छात्र दीपांशु श्रीवास्तव, लेदर फूट टेक्नोलॉजी छात्र सिराज को सस्पेंड कर दिया गया है।
चौथा डीएसब्लू का छात्र अनस पहले से ही निलंबित है। प्रॉक्टर ने बताया कि जांच पूरी होने तक छात्र निलंबित रहेंगे और उनके कैंपस प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इस घटना के बाद एएमयू के प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और बाहरी लोगों को चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रॉक्टोरियल टीम के सदस्य एवं पुलिस अधिकारी कैंपस में राउंड लगा रहे हैं। इधर जेएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में घायल छात्र खालिद का उपचार चल रहा है। प्रॉक्टर का कहना है कि उसकी हालत में सुधार हो रहा है और वह अब खतरे से बाहर है। घायल छात्र से मिलने के लिए एएमयू छात्रों का तांता लगा हुआ है।