{"_id":"5ce99fd2bdec2207402ebaf3","slug":"three-shops-burn-in-fire-millions-of-item-spoiled","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दुकानों में लगी आग लाखों का माल जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तीन दुकानों में लगी आग लाखों का माल जला
Sun, 26 May 2019 01:39 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Sun, 26 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
बैग की दुकान में लगी आग पर काबू पाते फायरकर्मी।
- फोटो : Rupesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बन्नादेवी इलाके के बारहद्वारी चौराहे पर स्थित प्लास्टिक त्रिपाल से भरी तीन दुकानों में शुक्रवार आधी रात को आग लग गई। आग से उठती लपटों को देख वहां से सहरी करने को गुजर रहे रोजेदारों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। त्रिपाल विक्रेताओं के अनुसार आग के कारण दुकानों में रखा लाखों का माल जल गया। आग किस कारण से लगी इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है।
बारहद्वारी चौराहा पर मदन श्रीवास्तव, यशपाल सिंह, बबलू बिहारी की प्लास्टिक त्रिपाल और बैग की दुकानें हैं। वाकये के अनुसार रात तकरीबन ढाई बजे दुकानों में रखे माल ने किसी प्रकार आग पकड़ ली। आग इतनी तेजी से बढ़ी कि उसने तीनों दुकानों के सामान को अपनी चपेट में ले लिया। इधर, सहरी को जा रहे कुछ रोजेदारों की निगाह आग पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस अग्निशमन विभाग के साथ वहां पहुंच गई। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। दुकानदार मदन की माने तो आग से तीनों दुकानों में रखा लाखों रुपये का माल जल गया है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं हैं। हो सकता है कि किसी अराजक तत्व ने इस घटना को अंजाम दिया हो।