फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three arrested for robbing expensive hobbies

महंगे शौक पूरे करने को बने लुटेरे, तीन गिरफ्तार

Wed, 10 Apr 2019 01:54 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Wed, 10 Apr 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for robbing expensive hobbies
पत्रकार वार्ता में पेश किए गए तीनों लुटेरे। - फोटो : Dig Vishal
कम उम्र में लगे महंगे शौक ने बन्नादेवी के तीन पड़ोसी युवक को जुर्म की दुनिया में पहुंचा दिया। मगर, उनकी दौड़ ज्यादा लंबी नहीं रही। थाना जवां पुलिस ने दो माह के भीतर एक के बाद एक लूट, छिनैती, जहरखुरानी जैसी वारदातों को अंजाम देने वाले तीनों युवकों को सोमवार की रात सियाखास गांव के पास घेराबंदी कर दबोच लिया। उनके पास से लूट का सामान बरामद किया है। तीनों को जेल भेज दिया है। हालांकि गैंग सरगना अभी भी फरार है। 
विज्ञापन


एसपी सिटी अभिषेक ने मंगलवार को  बताया कि जवां पुलिस द्वारा दबोचे गए अपराधियों की पहचान अर्जुन पुत्र राजवीर सिंह, आकाश पुत्र मुकेश लोधी राजपूत और रविंद्र कुमार उर्फ वीला पुत्र राजेंद्र सिंह के तौर पर हुई है। तीनों बन्नादेवी के मैन चौराहा, बरौला जाफराबाद के रहने वाले हैं। तीनों की उम्र 19 से 24 के करीब है। इन्होंने पूछताछ में कुबूल किया कि एक अप्रैल को जवां के बेगमाबाद गेट के पास मोटरसाइकिल पर जा रहे जीजा-साली से सात हजार रुपये, मोबाइल फोन, कुंडल लूटे थे। 
विज्ञापन


इसके साथ ही कासिमपुर इलाके की अल्ट्राटेक फैक्ट्री के पास एक व्यक्ति से 18 हजार रुपये और एक टैबलेट और दो मोबाइल फोन लूटे थे। अपराधियों के अनुसार लूट में इनका गैंग सरगना भोला उर्फ सतेंद्र गौतम पुत्र हरप्रसाद निवासी कृ ष्णा नगर, बन्नादेवी भी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट के पैसों का बंटवारा वही करता था। इनके पास से लूट की एक पल्सर बाइक, एक सीडी डीलक्स बाइक, 1650 ग्राम नशीला पाउडर, 72 सौ रुपये नगद, तीन तमंचे बरामद किए हैं। गैंग सरगना की तलाश जारी है। उन्होंने पकड़ने वाली पुलिस टीम की सराहना की। 

आकाश ने दिया है इसी वर्ष दसवीं का इम्तिहान

तीनों लुटेरे सामान्य परिवार से हैं। कम उम्र में पैसों का ऐसा लालच लगा कि यह जुर्म की दुनिया में चले गए। वहीं एक अपराधी आकाश ने इसी वर्ष दसवीं के इम्तिहान दिए हैं। आकाश के परिजनों ने बताया कि दोस्तों की संगत ने उसे बिगाड़ दिया। वह वारदातों में शामिल नहीं था। बस उसने चार हजार में एक लूट की बाइक खरीद ली थी। यह हमने ही पुलिस को बताया था और बाइक बरामद कराई थी। फिर भी पुलिस ने उनके बेटे को फंसा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed