{"_id":"59eb9cdb4f1c1b69678b6a8e","slug":"thousands-of-millions-of-theft-from-posh-colony-golden-jubilee-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉश कॉलोनी स्वर्ण जयंती नगर से दिनदहाड़े लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पॉश कॉलोनी स्वर्ण जयंती नगर से दिनदहाड़े लाखों की चोरी
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
पॉश कॉलोनी स्वर्ण जयंती नगर से दिनदहाड़े लाखों की चोरी
- फोटो : Rupesh
महानगर की पॉश कॉलोनी स्वर्ण जयंती नगर में एक फ्लैट के ताले तोड़कर बदमाश दिनदहाड़े हजारों की नकदी और लाखों के जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
थाना क्वार्सी अंतर्गत शहर की पाश कॉलोनी स्वर्ण जयंती नगर के सिल्वर अपार्टमेंट में अशोक कुमार गुप्ता का फ्लैट है। वह कासिमपुर स्टेट बैंक शाखा में डिप्टी मैनेजर हैं। भाईदूज के मौके पर अशोक अपनी पत्नी अलका गुप्ता के साथ शनिवार सुबह दस बजे खैर गए थे।
उनका बेटा शगुन भी अपनी पत्नी पूजा के साथ आगरा गया था। जब शगुन वापस आया तो फ्लैट का ताला टूटा हुआ था। मौके पर पड़ोसी व अन्य रिश्तेदार एकत्रित हो गए। थाना क्वार्सी पुलिस भी पहुंच गई। बदमाश कई ताले चटकाकर घर से 80 हजार रुपये और करीब पांच लाख रुपये के जेवरात चोेरी कर ले गए। दिनदहाड़े शहर के पाश इलाके में हुई इस घटना से लोगों में दहशत हैं। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।