फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   This time also the most Prikrshakendra atrauli

इस बार भी अतरौली में सबसे ज्यादा परीक्षाकेंद्र

Mon, 08 Feb 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Mon, 08 Feb 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार भी स्थानीय प्रशासन के सामने अतरौलिया बोर्ड से निपटने की चुनौती होगी। इस बार भी अतरौली तहसील में ही सबसे ज्यादा 128 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। ऐसे में प्रशासन के सामने यही समस्या होगी कि आखिर वहां  नकलविहीन परीक्षा कैसे कराई जाए। इधर, डीआईओएस ऑफिस से परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षक नियुक्त करने प्रक्रिया भी शुरू होे गई।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी जोरों पर हैं। प्रवेश पत्र विद्यालयों में भिजवा दिए गए हैं और इनका वितरण शुरू हो जाएगा। पूरे जिले में 284 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें से अकेले अतरौली तहसील में 128 परीक्षा केंद्र हैं। यह क्षेत्र नकल के लिए कुख्यात है और यहां काफी परीक्षा केंद्रों में हर साल परीक्षार्थियों को बोर्ड परीक्षा में नक ल कराकर पास कराने के ठेके उठते हैं। इस बार भी प्रशासन के सामने नकलविहीन परीक्षा कराना मुख्य चुनौती होगी।
विज्ञापन


वैसे प्रशासन और माध्यमिक शिक्षा विभाग इसके लिए प्रयास भी कर रहा है। वहीं परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी तेज हो गई है। वहीं, परीक्षाकेंद्रों बनाए गए विद्यालयों  में कार्यरत अध्यापकों को कक्ष निरीक्षक बनाने के लिए उनसे फोटो युक्त परिचय पत्र प्रधानाचार्य से प्रमाणित कराकर डीआईओएस ऑफिस में जमा कराने को कहा गया है। डीआईओएस राजू राना ने कहा है कि किसी भी सूरत में परीक्षा में नकल नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए सारे इंतजाम किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed