{"_id":"f8518dc4f848ae494aeae3a34ff4ab05","slug":"there-was-more-bloodshed-death-of-distinction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" अधिक खून बहने से हुई गौरव की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिक खून बहने से हुई गौरव की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Sat, 14 Nov 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांप्रदायिक झगड़े के शिकार गौरव की मौत का कारण अत्यधिक रक्तस्राव को माना जा रहा है। जेएन मेडिकल कॉलेज के सीएमओ इंचार्ज डॉ. जैदी का कहना है कि गोली का शिकार बनने के बाद गौरव को जल्दी मेडिकल कॉलेज पहुंचा दिया जाता तो उसकी जान बच सकती थी। जब वह यहां भर्ती हुआ तो काफी सीरियस था।
उसके दाहिने फिमोनल आर्टरी में गोली लगी थी। बहुत खून निकल गया था। भर्ती होने के तुरंत बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉ. एहतेशाम ने ऑपरेशन कर गोली निकाली और गौरव को आईसीयू में भर्ती किया गया। उसे बाहर से भी खून चढ़ाया गया, लेकिन बच नहीं सका।
गौरव के रिश्तेदार राजकुमार ने बताया कि गोली लगने के बाद मुहल्ले के युवकों ने गौरव को मलखान सिंह जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया। गौरव करीब एक घंटा वहां रहा, लेकिन वहां ठीक से उपचार नहीं मिला और रक्तस्राव होता रहा। इधर इमरजेंसी इंचार्ज डॉ. जैदी ने बताया कि गौरव के साथ भर्ती छह अन्य लोग सकुशल हैं।
विज्ञापन
घटना की निंदा की
ब्रज औद्योगिक व्यापार मंडल द्वारा अलीगढ़ वासियों से अपील की गयी की वह अलीगढ़ की शांति बहाली में अपना सहयोग करें। गलत लोगों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने दें पुलिस को शांति कायम करने में मदद करें । प्रांतीय अध्यक्ष सौरभ सिक्स संस ने पुलिस प्रशासन से मांग की जल्दी से जल्दी जो भी दोषी हैं उनको गिरफ्तार करें।