{"_id":"5cddbcdabdec22078f24cb1b","slug":"the-young-man-drank-acid-after-returning-from-his-wife-s-maid","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने पीया तेजाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने पीया तेजाब
Fri, 17 May 2019 01:17 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Fri, 17 May 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
बब्बू का फाइल फोटो।
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली के भुजपुरा इलाके के एक युवक ने पत्नी के मायके से नहीं लौटने पर तेजाब पीकर अपनी जान दे दी। युवक ने बुधवार रात को तेजाब पीया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में उसे जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां गुरुवार तड़के युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर, शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
बब्बू पुत्र स्व: इस्लाम निवासी कलवारी मोहल्ला, भुजपुरा की शादी पड़ोस के ही मोहल्ले नगला आशिक अली रोड की रहने वाली नसीम उर्फ लाडो के साथ दो वर्ष पहले हुई थी। बब्बू निकिल ब्राइट फैक्ट्री में काम करता था। बब्बू के भाई सोनू ने बताया कि शादी के बाद से ही नसीम अपने पति से अनबन करने लगी। बब्बू नसीम को लेकर किराए के मकान में रहने लगा। मगर, क्लेश खत्म नहीं हुई। 10 दिन पहले वह मायके चली गई। बब्बू 10 मई को उसे बुलाने गया तो उसने आने से इंकार कर दिया। इधर, उसके परिजनों ने तलाक देने की पेशकश कर दी। इससे वह खाली हाथ लौट आया।
बुधवार को दिन में एक बार फिर वह पत्नी को लेने के लिए उसके मायके गया। आरोप है कि वहां ससुरालियों ने भाई के साथ मारपीट कर दी और पत्नी ने भी आने से इंकार कर फटकार लगाकर भगा दिया। इससे क्षुब्ध होकर उसने रात के समय तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को सूचना लगी। इधर, पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी थी।