{"_id":"582a1e3b4f1c1b57368fe78c","slug":"the-woman-shot-in-unrequited-love","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकतरफा प्यार में युवती को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एकतरफा प्यार में युवती को गोली मारी
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Tue, 15 Nov 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के गांधीपार्क के नगला मानसिंह में सोमवार शाम सिरफिरे ने एकतरफा प्यार में युवती के सिर में गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में भगदड़ का माहौल बन गया और लोगों ने आरोपी को दबोचकर जमकर पीटा।
बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। इधर, युवती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेजे जाने की तैयारी चल रही थी।
घटनाक्रम के अनुसार मोहल्ले में किराये पर रहने वाले रंजीत सिंह की तीसरे नंबर की बेटी मधू पड़ोसी सर्वेश के साथ शाम करीब साढ़े पांच बजे सब्जी लेने गई थी। वहां से दोनों पैदल लौट रही थीं। तभी रास्ते में पवन जर्राह की दुकान के पास पहुंचते ही इलाके का सिरफिरा आशिक फिरोज मिल गया।
मधू को देख फिरोज ने जेब से तमंचा निकाल लिया और जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक उसने गोली दाग दी। गोली मधू के सिर को छूती हुई निकल गई। मधू मौके पर ही चीखती हुई गिर पड़ी।
विज्ञापन
इधर, गोली की आवाज सुनकर आसपास भगदड़ मच गई। वारदात के बाद आरोपी भागने लगा।
सर्वेश के शोर मचाने पर भीड़ ने पीछा कर फिरोज को दबोच लिया और जमकर धुनाई कर दी। इसी बीच पहुंची पुलिस ने बमुश्किल भीड़ के चंगुल से आरोपी युवक को बचाया। पकड़े गए युवक से पुलिस ने तमंचा भी बरामद किया है। गंभीर हालात में परिजन मधू को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां से डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
खबर पर परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत सही बताई है।
17 जनवरी को है युवती की शादी
परिजनों के अनुसार उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। जिस युवक ने हमला किया है, वह इलाके में दबंग व आवारा किस्म का युवक है। कभी मधू ने भी उसे लेकर कोई बात घर में नहीं बताई। घायल मधू का रिश्ता हरदुआगंज इलाके के एक युवक से तय हो गया है। गोद भराई की रस्म भी हो गई। 17 जनवरी को मधू की शादी होनी है।
अब तक की जांच में साफ हुआ है कि एकतरफा प्यार में युवती को गोली मारी गई है। आरोपी को पकड़ लिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-दिनेश दुबे, इंस्पेक्टर गांधीपार्क