फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The wife filed a drug baron's murder

पत्नी ने कराई दवा कारोबारी की हत्या

Fri, 11 Nov 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Fri, 11 Nov 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
The wife filed a drug baron's murder
पत्नी ने कराई दवा कारोबारी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
दवा कारोबारी पुष्पेंद्र हत्याकांड में पुष्पेंद्र की पत्नी गुड़िया उर्फ फराह ने अपने नए प्रेमी शोएब संग नए जीवन की शुरुआत करने के लिए खुद उसकी हत्या की साजिश रची। हत्या की दूसरी बड़ी वजह ढाई करोड़ से ज्यादा की संपत्ति भी थी, जो पुष्पेंद्र ने शादी के बाद फराह के नाम कर दी थी।
विज्ञापन


अक्षय कुमार और बॉबी देओल अभिनित चर्चित हिंदी फिल्म अजनबी की तर्ज पर हत्या को लूट दर्शाने के लिए फुलप्रूफ प्लानिंग के तहत पुष्पेंद्र की हत्या ठीक बारह दिन पहले यानि छोटी दिवाली की देर शाम समद रोड महावीर पार्क इलाके में की गई।
विज्ञापन


जब पुलिस पत्नी के मोबाइल नंबर को आधार बनाकर सर्विलांस के सहारे आगे बढ़ी तो अजनबी फिल्म का डायलॉग सामने आया कि ‘एव्रीथिंग वाज प्लांड’। पुलिस ने पुष्पेंद्र की पत्नी, हत्यारोपी प्रेमी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पांचवां अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी राजेश पांडेय नें प्रेसवार्ता में बताया कि मैरिस रोड निवासी फफाला मार्केट के थोक दवा कारोबारी पुष्पेंद्र की 29 अक्तूबर को हत्या की गई थी। साथ ही 1.53 लाख रुपये, कागजात और चाभियों का बैग लूटा गया था। इस हत्याकांड में सीसीटीवी और मोबाइल सर्विलांस की मदद से जो सुराग हाथ लगे उसके आधार पर पुष्पेंद्र की दोदपुर निवासी पत्नी और उसका एक प्रेमी शोएब निवासी 179 नई आबादी केला नगर क्वार्सी का नाम सामने आया।


दोनों को हिरासत में लेकर की गई तो राज खुल गया। इनसे पूछताछ पर मो. अरहम उर्फ बन्नू निवासी 304 रंगरेजान मामू भांजा गांधीपार्क, दीपक चौधरी निवासी आमरी शिकोहाबाद, जिला फिरोजाबाद को भी गिरफ्तार कर लिया। इन चारों     ने हत्या में प्रयुक्त .32 बोर की पिस्टल, दो तमंचा, कारतूस, लूटी गई रकम में से 42  हजार  500 रुपये, हत्या में प्रयुक्त करिज्मा बाइक नंबर यूपी   81 एएक्स 5766, बैग, चाभियां   आदि बरामद कर लिया, जबकि पांचवां आरोपी आशू निवासी ढाठौंली गोंडा अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed