{"_id":"5cc6085fbdec22078c36da36","slug":"the-victim-was-beaten-wounded-by-the-shopkeeper-by-the-excuse","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहाने से चौकी पर बुलाकर दुकानदार को पीटा, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहाने से चौकी पर बुलाकर दुकानदार को पीटा, घायल
Mon, 29 Apr 2019 01:39 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Mon, 29 Apr 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
थाना क्वार्सी पुलिस की पिटाई से जख्मी शहनशाहबाद निवासी सलीम खान।
- फोटो : Dig Vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के थाना क्वार्सी की नगला पटवारी चौकी पुलिस ने राशन का माल बेचने के शक में एक परचून दुकानदार को चौकी बुलाकर थर्ड डिग्री टार्चर किया। आरोप है कि रात भर पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सुबह पुलिस ने उसे छोड़ दिया। हालत गंभीर होने के कारण परिजनों से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
सलीम पुत्र रौनक हुसैन निवासी न्यू शहनशाहबाद गली नंबर दो थाना क्वार्सी क्षेत्र में ही परचून की दुकान करता है। शनिवार रात नगला पटवारी की पुलिस ने चौकी पर आने के लिए उसे फोन किया। आरोप है कि जब वह चौकी गया तो पुलिस ने उसके साथ अभद्रता की। उस पर राशन का सामान बेचने का आरोप लगाया। पीड़ित के बार-बार मना करने पर भी पुलिस नहीं मानी और रात भर चौकी में रखकर उसकी पिटाई की।
इसमें वह गंभीर घायल हो गया। सुबह पीड़ित को छोड़ दिया। घायल होने की वजह से परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित ने बताया कि पुलिस ने उससे छोड़ने के दो लाख रुपये भी मांगे, जो उसने देने से मना कर दिया। फिलहाल उसका उपचार चल रहा है। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।