फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The princess was hanged in Lodha, the situation was delicate

लोधा में प्रधानाचार्य को फांसी पर लटकाया, हालत नाजुक

Tue, 10 Apr 2018 02:13 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Tue, 10 Apr 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
The princess was hanged in Lodha, the situation was delicate
प्रधानाचार्य को पेड़ से लटकाने की घटना में घायल प्रधानाचार्य। - फोटो : Amar Ujala
थाना क्षेत्र के मादरखेड़ा गांव में सोमवार दोपहर हथियारबंद चार बदमाशों ने एक प्राइवेट स्कूल के प्रधानाचार्य का अपहरण कर फांसी पर लटका दिया। सूचना पाकर पहुंचे ग्रामीणों ने प्रधानाचार्य को पेड़ से उतार कर पुलिस को सूचना दी। गंभीर हालत में प्रधानाचार्य को पहले सरकारी अस्पताल और बाद में रूसा हॉस्पिटल आगरा रोड पर भर्ती कराया गया। परिजन घटना के पीछे गांव में प्रधानी के चुनाव की रंजिश बता रहे हैं जबकि पुलिस इस संबंध में किसी युवती को लेकर विवाद कह रही है। देर शाम तक घटना को लेकर तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


 हेवतपुर फ गोई गांव निवासी शिवकमार पुत्र चन्द्रपाल सिंह मादरखेड़ा गांव के प्राइवेट स्कूल शारदा शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य हैं। सोमवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद वे स्कूल में बच्चों को स्कूल में को टयूशन पढ़ा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे बाइक सवार चार युवक हथियारों से लैस होकर आए और शिवकुमार पर हमला बोल दिया। उन्होंने मारपीट करते हुए हथियारों के बल पर अपहरण कर शिवकुमार को जंगल की तरफ  ले गए। यह देख ट्यूशन पढ़ रहे बच्चों ने शोर मचाया। एक बच्चे ने मादरखेड़ा स्कूल के प्रबंधक जुगेन्द्र सिंह को फोन पर घटना की सूचना दी। 
विज्ञापन


प्रबंधक ने अन्य लोगों के साथ शिवकुमार की खोजबीन शुरू की। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। इसके बाद शिवकुमार को गांव नूरपुर मार्ग पर सड़क किनारे बने एक मंदिर के पीछे नीम के पेड़ से फांसी पर लटका पाया। यह देख प्रबंधक ने शिव कुमार को अपने कंधों पर साधा और अन्य लोगों ने कपड़े से बने फंदे को दरांती से काटा। 100 नंबर पर सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालत नाजुक में शिवकुमार को मलखान सिंह जिला अस्पताल ले गए। इसके बाद रूसा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ़़पुलिस ने गांव दो लोगों को हिरासत ले लिया है। पीड़ित के भाई मनीष ने बताया कि अब उनकी हालत स्थिर है। रूसा के डॉक्टर राजीव कुमार उनका इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपहरण के बाद प्रधानाचार्य को फांसी दिए जाने के मामले में परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। मामले की पृष्ठभूमि में किसी युवती का प्रकरण होने की आशंका है। परिजन गांव में प्रधानी के चुनाव में रंजिश की बात भी कह रहे हैं। तहरीर आने के बाद मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
- वीरेंद्र सिंह इंदौलिया, थाना प्रभारी लोधा
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed