फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The police reached the police station with Kata Kan

कटा कान लेकर थाने पहुंचा ग्रामीण

Tue, 31 Jul 2018 02:04 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Tue, 31 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
The police reached the police station with Kata Kan
कटा कान लेकर थाने पहुंचा ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala
थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने ग्रामीण का कान दांतों से काट लिया। महिला का आरोप है कि रविवार की शाम ग्रामीण बहनीयती से उसके घर में घुसा आैर उसे दबोच लिया। जबकि ग्रामीण का कहना है कि महिला ने उस पर हमला करके उसका कान काट लिया। बाद में हाथ में कटा कान लेकर थाने पहुंच गया आैर महिला व उसके पति पर हमला कर कान काटने की तहरीर दी। उधर पीड़िता ने भी थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


सोमवार देर शाम तक पुलिस ने किसी भी तहरीर पर रिपोर्ट नहीं लिखी थी। पीड़ित महिला के अनुसार रविवार की शाम करीब आठ बजे वह अपने घर पर काम कर रही थी, तभी महावीर नाम का एक आरोपी घर में घुस आया। उसने बुरी नीयत से दबोच लिया। वह खुद को छुड़ाने की कोशिश करने लगी। आरोपी उससे अभद्रता करने लगा।
विज्ञापन


इस पर उसने आरोपी के एक कान को दांतों से दबा कर तेजी से काटा। महिला के इस हमले में आरोपी का कान कट गया और खून बहने लगा। इस पर आरोपी अपना कान लेकर भाग खड़ा हुआ। पीड़िता का आरोप है कि एक दिन पहले उसने 100 रुपये दिए थे। तब वह समझी थी कि बच्चे को कुछ खाने के लिए रुपये दिए हैं, लेकिन रविवार की शाम घर में घुसकर आरोपी ने उसे बुरी नीयत से दबोच लिया। महिला के अनुसार विरोध करने के कुछ देर बाद ही आरोपी अपने परिजनों के साथ उनके घर आया और मारपीट कर उन्हें और उनके पति को घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, आरोपी महावीर भी कागज की पुड़िया में अपना कटा हुआ कान लेकर सोमवार को लोधा थाने पहुंचा। उससे महिला को दबोचने की बात को गलत बताते हुए महिला और उसके पति पर मारपीट कर कान काटने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed