फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The MLA's close friend shot himself

विधायक के करीबी ने खुद को गोली से उड़ाया

Sat, 01 Dec 2018 01:36 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sat, 01 Dec 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
The MLA's close friend shot himself
कुंवरपाल सिंह - फोटो : Dig Vishal
बरौली विधानसभा से विधायक ठा. दलवीर सिंह के करीबी समझे जाने वाले ठा. कुंवरपाल सिंह (64) ने शुक्रवार की तड़के अपने सुरेंद्र नगर स्थित आवास पर स्वयं की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे पारिवारिक कलह की बात कही जा रही है। शव का शुक्रवार की सुबह ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने घटना के संबंध में कोई लिखित तहरीर पुलिस को नहीं दी है। पुलिस ने एहतियातन आत्महत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवाल्वर और पांच जिंदा कारतूस कब्जे में ले लिए हैं।  
विज्ञापन


मूल रूप से अतरौली के बरला के गांव टीकरी मदापुर के रहने वाले केपी सिंह वर्तमान में सुरेंद्र नगर स्थित सिंघल सदन वाली गली में रहते थे। वह जिला पंचायत में कर्मचारी थे। रिटायरमेंट के  निर्धारित समय से छह महीने पहले ही उन्होंने स्वैच्छिक रिटायरमेंट ले लिया था। जिसके बाद उन्होंने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन


साथ ही पिछले विधानसभा चुनाव में वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भी खड़े हुए थे। ताजा घटनाक्रम के मुताबिक शुक्रवार की तड़के करीब 2.45 मिनट पर उन्होंने पारिवारिक कलह के चलते स्वयं की ही लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को कनपटी पर गोली मार ली। परिजन उन्हें निजी नर्सिंग होम भी लेकर गए लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर स्वयं विधायक ठा. दलवीर सिंह सहित अन्य राजनीतिक और सामाजिक जगत के लोग उनके आवास पर पहुंच गए। सुबह तड़के ही मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उनके परिवार में दो बेटे हैं। एक बेटे बाहर नौकरी करते हैं।

जबकि दूसरे बेटे अलीगढ़ में ही शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं। विधायक ठा. दलवीर सिंह ने इस संबंध में कहा है कि पिछले करीब दो ढाई महीने से वह परिवार में कलह की स्थिति को लेकर परेशान थे। जिसके चलते ऐसी स्थिति बनी। इससे ज्यादा घटना के बारे में कुछ भी कह पाना संभव नहीं है। 



‘घटना के संबंध में परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। हमने एहतियातन घटना में इस्तेमाल रिवाल्वर और पांच कारतूस कब्जे में ले लिए हैं’
- सुनील कुमार सिंह, थाना प्रभारी, क्वार्सी

दलवीर सिंह ने जताया गहरा दुख
ठा. केपी सिंह के आत्महत्या किए जाने की सूचना पर ठा. दलवीर सिंह उनके आवास पर पहुंच गए। उन्होंने शुक्रवार को अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए। केपी सिंह के निधन पर उन्होंने गहरा दुख जताया है। उनके अलावा अन्य राजनीतिक जगत से जुड़े लोग, बेबी प्रधान, ठा. महीपाल सिंह आदि ने भी शोक व्यक्त किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed